Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple Glowtime Event: 9 सितंबर को लॉन्च होगी iPhone 16 सीरीज, AI फीचर्स बांधेंगे समा

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 10:31 PM (IST)

    एपल ने iPhone 16 सीरीज के लिए होने वाले इवेंट की डेट का खुलासा कर दिया है। एपल की अपकमिंग सीरीज को 9 सितंबर को भारत और वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएग ...और पढ़ें

    भारतीय यूजर्स एपल ग्लोटाइम इवेंट (Apple Glowtime Event) को रात 10:30 बजे से देख सकेंगे।
    भारतीय यूजर्स एपल ग्लोटाइम इवेंट (Apple Glowtime Event) को रात 10:30 बजे से देख सकेंगे।

    HighLights

    1. Apple Glowtime Event को यूजर्स रात 10:30 बजे से लाइव देख पाएंगे।
    2. ग्लोटाइम इवेंट में नए आईफोन के अलावा कई और गैजेट्स लॉन्च होंगे।
    3. iPhone 16 सीरीज को AI और अपग्रेड फीचर्स के साथ लाया जा रहा है।
    4. इवेंट में Apple Watch Series 10 का अनावरण किए जाने की उम्मीद है।
    5. एपल ने इस बड़े इवेंट के लिए It is Glowtime टैगलाइन का यूज किया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल ने iPhone 16 सीरीज के लिए होने वाले इवेंट की डेट का खुलासा कर दिया है। एपल की अपकमिंग सीरीज को 9 सितंबर को भारत और वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। क्यूपर्टिनो स्थित टेक दिग्गज यह इवेंट कैलिफोर्निया के एपल पार्क में सुबह 10:00 PT (10:30 बजे IST) पर आयोजित करेगा। टेक दिग्गज iPhone 16 लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम करेगा, जिसकी शुरुआत Apple के सीईओ टिम कुक के मुख्य भाषण से होगी।

    भारतीय यूजर्स एपल ग्लोटाइम इवेंट (Apple Glowtime Event) को रात 10:30 बजे से एपल वेबसाइट, कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और एपल TV ऐप पर लाइव देख पाएंगे। इस इवेंट नए iPhones के अलावा कई नए गैजेट लॉन्च किए जाएंगे। इवेंट में क्या-क्या लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं। 

    iPhone 16 सीरीज

    इस साल एपल iPhones में कुछ बड़े डिजाइन बदलाव करने जा रहा है। iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max समेत सभी में नया कैप्चर बटन मिलने की उम्मीद है। iPhone 16 मॉडल में ग्लॉसी टाइटेनियम फिनिश होने की भी अफवाह है, जो पिछले मॉडल के स्टेनलेस स्टील फिनिश के समान एक स्लीक लुक प्रदान करता है वह भी बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस के साथ।

    इस साल प्रोडक्शन लागत बढ़ने के कारण iPhone 16 की कीमतें बढ़ सकती हैं। iPhone 16 और iPhone 16 Plus की कीमत पिछले साल की तरह ही क्रमशः 79,900 रुपये और 89,900 रुपये रहने की उम्मीद है।

    Watch Series 10, Watch Ultra 3 

    नए iPhones के अलावा, टेक दिग्गज द्वारा Apple Watch Series 10 का अनावरण किए जाने की उम्मीद है, जिसमें कई खास फीचर्स होंगे। Apple Watch Ultra 3 के भी इवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है। साथ में कंपनी ग्लोटाइम इवेंट में Apple Watch SE को भी पेश कर सकती है।

    खबरें और भी

    AirPods 4

    इस इवेंट में Apple के चौथी जेनरेशन के AirPods की भी अनाउंस कर सकती है। नए AirPods H2 चिपसेट द्वारा संचालित होंगे, जो बेहतर ऑडियो क्वालिटी और बैटरी लाइफ प्रदान कर सकते हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि AirPods 4 दो वेरिएंट में आएंगे, दोनों में USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट होगा।

    ये भी पढ़ें- iPhone 16 सीरीज का लॉन्च नजदीक, AI फीचर्स और बड़ी डिस्प्ले के अलावा बहुत कुछ होगा नया