Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple iOS 17.3 Update: iPhone यूजर्स के लिए पेश हुआ नया अपडेट, ऐसे करें लेटेस्ट सॉफ्टवेयर डाउनलोड

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 10:30 AM (GMT+05:30)

    एपल ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 17.3 अपडेट लॉन्च कर दिया है। इस नए अपडेट (iOS 17.3 update) के साथ यूजर्स के लिए स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर को प ...और पढ़ें

    Apple iOS 17.3 Update: iPhone यूजर्स के लिए पेश हुआ नया अपडेट
    Apple iOS 17.3 Update: iPhone यूजर्स के लिए पेश हुआ नया अपडेट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 17.3 अपडेट लॉन्च कर दिया है। इस नए अपडेट (iOS 17.3 update) के साथ यूजर्स के लिए स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर को पेश कर दिया गया है।

    मालूम हो कि एपल यूजर्स के लिए इस नए फीचर को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरें बनी हुई थीं। इसके अलावा, नए अपडेट के साथ यूजर्स के लिए रिवैम्प्ड लॉक स्क्रीन और कॉलेबेरिट प्लेलिस्ट की सुविधा पेश हुई है।

    एयरप्ले और क्रैश डेटेक्शन को लेकर भी कुछ सुधार पेश किए गए हैं।

    iOS 17.3 update के साथ पेश हुए नए बदलाव

    Stolen Device Protection

    स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर के साथ एपल आईडी और आईफोन का इस्तेमाल फेस या टच आईडी के साथ ही किया जा सकेगा।

    ये भी पढ़ेंः चोर के लिए कबाड़ में बदल जाएगा महंगा iPhone, Apple यूजर्स को जल्द मिलने जा रहा एक तगड़ा फीचर

    Lock Screen

    ब्लैक हिस्ट्री मंथ के जश्न में नया यूनिटी वॉलपेपर लाया गया है।

    Music

    Collaborate on playlists के साथ आप अपने प्लेलिस्ट में दोस्तों को इनवाइट कर सकते हैं। यहां हर कोई गाने जोड़ सकता है और हटा सकता है।

    collaborative playlist के किसी भी ट्रैक में यूजर्स इमोजी रिएक्शन को जोड़ सकते हैं।

    नए सुधार

    1. AirPlay hotel के साथ आप कुछ चुनिंदा होटलों में अपने कमरे के टीवी पर कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं।
    2. एयरप्ले होटल समर्थन आपको चुनिंदा होटलों में सामग्री को सीधे आपके कमरे के टीवी पर स्ट्रीम करने की सुविधा देता है
    3. सेटिंग्स में AppleCare & Warranty के साथ एपल आईडी से साइन-इन किए सारे डिवाइस के साथ अपनी कवरेज को चेक कर सकते हैं।
    4. क्रैश डिटेक्शन ऑप्टिमाइज़ेशन (सभी iPhone 14 और iPhone 15 मॉडल)

    आईफोन यूजर ऐसे इन्स्टॉल करें नया अपडेट

    • आईफोन यूजर नए सॉफ्टवेयर अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे फोन की सेटिंग्स पर आना होगा।
    • यहां Software Update पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद ऑन स्क्रीन इनस्ट्रक्शन को फॉलो करना होगा।