Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    iOS 17.2 And iPadOS 17.2 Updates: Apple यूजर्स के लिए पेश हुए नया सॉफ्टवेयर अपडेट, रोलआउट हुए नए मजेदार फीचर्स

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 10:00 AM (IST)

    एपल ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 17.2 अपडेट रिलीज कर दिया है। इसी के साथ आईपैड यूजर्स के लिए iPadOS 17.2 अपडेट लाया गया है। नए सॉफ्टवेयर अपडेट के स ...और पढ़ें

    iOS 17.2 And iPadOS 17.2 Updates: Apple यूजर्स के लिए पेश हुए नया सॉफ्टवेयर अपडेट
    iOS 17.2 And iPadOS 17.2 Updates: Apple यूजर्स के लिए पेश हुए नया सॉफ्टवेयर अपडेट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 17.2 अपडेट रिलीज कर दिया है। इसी के साथ आईपैड यूजर्स के लिए iPadOS 17.2 अपडेट लाया गया है।

    नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ कंपनी ने कई नए फीचर को रोलआउट किया है। Apple iOS 17.2 अपडेट में कंपनी ने Journal app, एक्शन बटन के लिए ट्रांसलेट ऑप्शन, spatial video feature जैसी सुविधाएं पेश कर दी हैं-

    जर्नल (Journal)

    • 17.2 अपडेट में एपल ने जर्नल ऐप को पेश किया है। इस ऐप के साथ यूजर को अपनी डे-टू-डे लाइफ से जुड़े छोटे-बड़े और खास पलों के बारे में लिखने की सुविधा मिलेगी।
    • जर्नल ऐप में यूजर को लिखने के अलावा, फोटो ऐड करने और शेड्यूल नोटिफिकेशन की सुविधा भी मिल रही है।
    • जर्नल ऐप को यूजर Touch ID या Face ID से लॉक कर सकेगा।

    एक्शन बटन (Action Button)

    17.2 अपडेट के साथ iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max यूजर्स को एक्शन बटन के लिए ट्रांसलेट बटन की सुविधा मिल रही है। इस फीचर के साथ यूजर किसी भी पैराग्राफ को जल्दी से ट्रांसलेट कर सकेंगे।

    कैमरा (Camera)

    iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max यूजर्स Spatial video की मदद से वीडियो कैप्चर कर सकेंगे। इसके अलावा, नए अपडेट में टेलीफोटो कैमरा फॉकसिंग स्पीड (Telephoto camera focusing speed) को बेहतर किया गया है।

    मैसेज (Messages)

    • Catch-up arrow के साथ यूजर को पहले अनरीड मैसेज तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इसके लिए टॉप राइट कॉर्नर पर ऐरो पर क्लिक करने भर की जरूरत होगी।
    • Add sticker ऑप्शन की मदद से यूजर बबल में स्टीकर जोड़ सकेंगे।
    • Memoji अपडेट के साथ अब यूजर को मेमोजी की बॉडी शेप एडजस्ट करने की सुविधा मिल रही है।
    • Contact Key Verification के साथ यूजर को ऑटोमैटिक अलर्ट की सुविधा मिल रही है।

    ये भी पढ़ेंः 24 घंटों में 50 से ज्यादा बार ओपन होता है फोन में ये ऐप, हर Smartphone यूजर की है बड़ी जरूरत

    वेदर (Weather)

    नए विजेट के साथ यूजर को अब अगले घंटे के मौसम अनुमान की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, यूजर को डेली फॉरकास्ट, सूरज उगने और डूबने के समय और वर्तमान मौसम की जानकारी मिलेगी।