Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple September Event: खत्म हुआ इंतजार, एपल ने किया एलान, इस दिन पेश हो रही iPhone 15 series

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 07:59 AM (IST)

    Apple September Event 2023 iPhone 15 series आईफोन मेकर एपल ने अपकमिंग आईफोन सीरीज को लेकर एलान कर दिया है। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर मेगा इवेंट ...और पढ़ें

    खत्म हुआ इंतजार, Apple ने किया एलान, इस दिन पेश हो रही iPhone 15 series
    खत्म हुआ इंतजार, Apple ने किया एलान, इस दिन पेश हो रही iPhone 15 series

    HighLights

    1. एपल ने अपने मेगा इवेंट के लिए ऑफिशियल इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है।
    2. ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का इवेंट 12 सितम्बर को होने जा रहा है।
    3. आईफोन मेकर कंपनी का यह मेगा इवेंट एपल पार्क में आयोजित किया जा रहा है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple September Event and iPhone 15 Series: अपकमिंग आईफोन सीरीज को लेकर यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में पिछले कुछ समय से आ रही रिपोर्ट्स में जानकारी मिल रही थी कि एपल अपनी अपकमिंग आईफोन सीरीज को 12 या 13 सितम्बर को लॉन्च कर सकती है।

    वहीं अभी तक एपल की ओर से इवेंट को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली थी, लेकिन अब आईफोन मेकर ने इवेंट को लेकर नया एलान किया है।

    कब होने जा रहा है एपल इवेंट

    दरअसल, एपल ने अपने मेगा इवेंट के लिए ऑफिशियल इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। एपल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का इवेंट 12 सितम्बर को होने जा रहा है।

    इसी इवेंट में iPhone 15 series को पेश किया जा सकता है। कंपनी का यह इवेंट एपल पार्क में आयोजित किया जाएगा।

    12 सितम्बर को एपल इवेंट कैसे देखें

    एपल का मेगा इवेंट कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा, यूजर्स एपल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और एपल टीवी एपल की मदद से आईफोन, आईपैड और एपल टीवी पर देखा जा सकेगा।

    एपल के मेगा इवेंट में क्या हो सकता है लॉन्च

    एपल के इस मेगा इवेंट में iPhone 15 series को पेश किया जा सकता है। iPhone 15 series में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को लॉन्च किया जा सकता है।रिपोर्ट्स का दावा है कि कंपनी iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में A17 Bionic processor को पेश कर सकता है।

    एपल वॉच और iOS 17 को लेकर भी हो सकता है एलान

    आईफोन सीरीज के अलावा, इस इवेंट एपल वॉच के कुछ नए मॉडल्स को भी पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि Apple Watch Ultra और Apple Watch Series 9 को इस इवेंट में पेश किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    रिपोर्ट्स की मानें तो iOS 17 और दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स को रिलीज कर सकता है।