Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple Share Price: WWDC के एलान के बाद एपल के शेयर प्राइस में तेजी, क्या बढ़ेगी iPhone की बिक्री?

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 02:30 PM (IST)

    Apple ने कुछ समय पहले ही अपने सलाना इवेंट यानी WWDC की घोषणा की है। इस इवेंट की जानकारी आने कंपनी के शेयर में बढ़त देखने को मिल सकती है। माइक्रोसॉफ्ट ...और पढ़ें

    Apple के शेयर पर पड़ेगा WWDC का प्रभाव
    Apple के शेयर पर पड़ेगा WWDC का प्रभाव

    HighLights

    1. Apple के सबसे बड़े सलाना इवेंट WWDC 2024 की घोषणा हो गई है।
    2. इस बार कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की घोषणा करने की तैयारी में है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने अपने सबसे बड़े सलाना इवेंट WWDC 2024 की घोषणा कर दी है। साथ ही निवेशक iPhone की बिक्री में बदलाव के संकेतों के लिए Apple के आगामी वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) की ओर देख रहे हैं।

    उम्मीद की जा रही है कि इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की घोषणा Apple की प्रगति के लिए नए रास्ते खोलेगी और इसके शेयर में इजाफा देखने को मिल सकता है।

    WWDC में AI पर ध्यान

    जेपी मॉर्गन के विश्लेषक समिक चटर्जी का मानना ​​है कि WWDC AI विकास में Apple के प्रयासों को उजागर करेगा। उन्हें उम्मीद है कि Apple ऐसे फीचर पेश करेगा, जो सिरी और iMessage जैसे कोर iPhone एप्लिकेशन में जनरेटिव AI का लाभ उठाते हैं।

    ऐसे में एक सफल शोकेस 'अपग्रेड साइकिल' को ट्रिगर कर सकता है, जो मौजूदा iPhone यूजर्स को इन AI एडवांस्ड नए मॉडल के लिए अपने डिवाइस को बदलने के लिए प्रेरित करेगा।

    अपग्रेड साइकिल और बाजार की गति

    चटर्जी का अनुमान है कि अपग्रेड चक्र इस साल शुरू होगा और 2025 में गति पकड़ेगा। हालांकि यह वैश्विक आर्थिक स्थितियों में सुधार पर आधारित है, जिससे AI-संचालित स्मार्टफोन की उपभोक्ता मांग में वृद्धि होगी।

    इसके साथ ही WWDC के दौरान सबसे जरूरी बिंदु यह माना जा रहा है कि क्या Apple सितंबर तक iPhone एप्लीकेशन में जेनरेटिव AI फीचर लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसका सीध प्रभाव एपल के शेयर और प्रगति पर होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - OnePlus 13 में मिल सकती है बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर, होंगे कमाल के फीचर्स

    AI प्रचार और स्टॉक प्रभाव

    Morgan Stanley के विश्लेषकों को इस साल WWDC से अलग उम्मीद है, क्योंकि इसके साथ Apple जेनरेटिव AI की दौड़ में संभावित रूप से शामिल हो सकता है।

    भले ही पहले के WWDC ने Apple के शेयर मूल्य को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित नहीं किया है। मगर विश्लेषकों का मानना ​​है कि इस साल Apple के AI क्षेत्र में कदम रखने के कारण प्रभाव हर बार से अलग हो सकता है।

    Apple की चुनौतियां

    Apple के शेयर प्राइस ने व्यापक बाजार और Microsoft जैसे प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में कम प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन ने निवेशकों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। चटर्जी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अपग्रेड साइकिल में अनुमानित 1.5 बिलियन iPhone यूजर्स अपने मौजूदा स्मार्टफोन को नए मॉडल के लिए बदल देंगे। यह बदलाव इस साल शुरू होगा और 2025 में तेज हो जाएगा क्योंकि मैक्रोइकॉनोमिक स्थितियों में सुधार होने के साथ उपभोक्ता AI स्मार्टफोन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

    आपको बता दें कि Microsoft ने 2024 में दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में Apple को पीछे छोड़ दिया। उसने अपने AI निवेशों से अधिक लाभ हासिल किए हैं।इसके पहली तिमाही की नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 20% की वृद्धि हुई, जो Apple की -2% वृद्धि से काफी अधिक है।

    कुल मिलाकर, WWDC Apple के लिए महत्वपूर्ण है। निवेशक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि कंपनी अपनी AI प्रगति को कैसे प्रदर्शित करती है और क्या यह उनसे iPhone की बिक्री में वृद्धि हो सकती है।

    यह भी पढ़ें - Election Results 2024: चुनावी नतीजे ही नहीं, Google Search पर भी भाजपा और नरेंद्र मोदी पर भारी पड़े राहुल और कांग्रेस