Live: करीब 3 लाख रुपये शुरुआती कीमत में आया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro और Pro Max भी हुआ लॉन्च
Apple ने 'Surprise and Shine' इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को A20 Pro चिप के साथ लॉन्च किया।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple आज अपने लॉन्च इवेंट 'Surprise and Shine' में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के नए सीईओ जॉन टर्नस का पहला कीनोट है। इसके साथ ही कंपनी ने Apple Watch Series 12, Watch Ultra 4, और AirPods 5 भी लॉन्च कर दिए हैं। एपल ने अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone duo भी लॉन्च कर दिया है।
iPhone 18 pro India Price
एपल ने भारत में iPhone 18 Pro को 256 जीबी स्टोरेज के साथ 1,64,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इसके साथ ही iPhone 18 Pro Max को 1,79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इनकी प्री-बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी। एपल के नए आईफोन की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।
iPhone Duo India Price
iPhone Duo को भारत में 2,99,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। फोल्डेबल आईफोन की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
