Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple WWDC 2024: एपल का मेगा इवेंट जल्द होने जा रहा शुरू, ऐसे देख सकेंगे लाइव

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 11:58 AM (IST)

    एपल का साल का सबसे बड़ा इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्ररेंस 2024 (Apple WWDC 2024) आयोजित हो रहा है। यह मेगा इवेंट 10 जून से शुरू हो रहा है। हालांकि य ...और पढ़ें

    Apple WWDC 2024: एपल का मेगा इवेंट जल्द होने जा रहा शुरू, ऐसे देख सकेंगे लाइव
    Apple WWDC 2024: एपल का मेगा इवेंट जल्द होने जा रहा शुरू, ऐसे देख सकेंगे लाइव

    HighLights

    1. एपल इवेंट 10 जून से 14 जून तक चलेगा।
    2. एपल इवेंट यूट्यूब पर लाइव देख सकेंगे।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल का साल का सबसे बड़ा इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्ररेंस 2024 (Apple WWDC 2024) आयोजित हो रहा है। यह मेगा इवेंट 10 जून से शुरू हो रहा है।

    हालांकि, यहां इवेंट शुरू होने का समय ज्यादा मायने रखता है। एपल इवेंट पैसिफिक डेलाइट टाइम (Pacific Daylight Time) के मुताबिक, सुबह 10 बजे शुरू होगा।

    वहीं, भारतीय समयानुसार एपल का यह इवेंट रात साढ़े दस बजे लाइव होगा। अगर आप भी एपल इवेंट में होने वाले बड़े एलानों को लेकर उत्सुक हैं तो इस इवेंट को लाइव देखने की जानकारी आपके काम की होगी।

    एपल इवेंट कैसे देखें लाइव

    एपल इवेंट (Apple WWDC 2024) को एपल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। कंपनी ने इस इवेंट को अपने चैनल पर तय समय पर लाइव करने के लिए शेड्यूल कर दिया है।

    इस इवेंट का यूट्यूब वीडियो लिंक आर्टिकल में एम्बेड किया गया है। इवेंट लाइव होने पर इस कॉपी पर भी यह इवेंट लाइव देखा जा सकेगा।

    एपल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के अलावा, कीनोट को एपल की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकेगा। एपल यूजर्स इस इवेंट को Apple TV app पर भी लाइव देख सकते हैं। 

    एपल का यह इवेंट Apple Developer App पर देखा जा सकेगा। इस ऐप को आईफोन, आईपैड और एपल टीवी पर डाउनलोड कर सकते हैं। 

    ये भी पढ़ेंः WWDC 2024: Apple के सबसे बड़े सालाना इवेंट के लिए रह गया कुछ घंटों का इंतजार, Siri को लेकर हो सकते हैं ये बदलाव

    14 जून तक चलेगा इवेंट

    एपल का यह इवेंट 10 जून से शुरू होगा और 14 जून तक चलेगा। एपल का यह इवेंट iOS, iPadOS, macOS, tvOS, visionOS, और watchOS में लेटेस्ट एडवांस्मेंट को लेकर खास होने वाला है।

    कंपनी इस इवेंट में एआई प्लान को लेकर जानकारी दे सकती है। पांच दिन का यह इवेंट एपल सीईओ टिम कुक (Apple CEO Tim Cook) के कीनोट से शुरू होगा। इवेंट में ग्राहकों के लिए नए फीचर्स और अपडेट को लेकर एलान होगा।