Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंसानों से भी आगे निकल जाएंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोट, आखिर इस तकनीक से जुड़ी क्या होंगी चुनौतियां

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 03:11 PM (GMT+05:30)

    रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानी दिमाग की उपज है। वर्तमान में बहुत से कामों को इंसान की इस क्रिएशन द्वारा करना संभव हुआ है। जापान और चीन में इस ...और पढ़ें

    Artificial Intelligence is making every work easy, Pic courtesy- jagran file
    Artificial Intelligence is making every work easy, Pic courtesy- jagran file

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को आसान भाषा में समझें तो यह इंसानी दिमाग से उपजी एक मशीन है। बहुत सी रिसर्च में यह माना गया है कि यह तकनीक हम इंसानों से कई गुना पावरफुल और एडवांस है। यानी कुछ स्थितियों में जो काम हमारे बस में करना नहीं है वह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोट के जरिए किया जा सकता है।

    हालांकि इस एडवांस तकनीक को हमारी दुनिया में बसा पाना चुनौतियों से भी भरा है। बहुत कोशिशों के बाद भी इसे पूरी तरह इंसान जितना समझदार नहीं माना जा सकता है। इसी कड़ी में बॉलीवुड ने इंसानों के साथ रोबोट की एक तस्वीर साल 2010 में ही दुनिया के सामने पेश कर दी थी।

    इस साल भारत में रजनीकांत स्टारर फिल्म रोबोट को बड़े पर्दे पर लाया गया था। इस फिल्म में रोबोट के कॉन्सेप्ट को बेहतरीन तरीके से सामने रखा गया था। एक रोबोट किस हद तक इंसान से बेहतर काम कर सकता है और इसके गलत इस्तेमाल के कितने नुकसान हो सकते हैं, दोनों ही पहलुओं पर फिल्म ने बेहतरीन काम किया था।

    जापान और चीन में बहुत से काम रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के है जिम्मे

    टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े- बड़े अविष्कारों के लिए मशहूर जापान में रोबोट के जरिए रेलवे का काम करवाया जाता है। इन रोबोट को वीआर हेडसेट्स के जरिए कंट्रोल किया जाता है। यही नहीं यहां गाड़ियों को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए भी स्मॉल रोबोट का इस्तेमाल किया जाता है।

    खबरें और भी

    चीन में रोबोट के जरिए बाथरूम साफ करवाने से लेकर, सेब हार्वेस्टिंग जैसे काम करवाए जाते हैं। इंसान की क्षमता से बाहर ऐसे रोबोट को डिजाइन किया जा रहा है जो पक्षियों की तरह उड़ान भी भर पाते हैं।

    बहुत से ऐसे रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को दुनिया भर में पेश किया जा रहा है। इन रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शक्ति और क्षमता हर किसी को हैरान कर रही है।

    इंसान की आवाज ही नहीं उनकी तरह एक्ट करने में सक्षम है रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों जैसे बात कर सकते हैं। इंसानों के सवाल के जवाब दे सकते हैं और यहां तक कि अपने मशीनी पहलुओं की जानकारी को भी बखूबी बयां कर सकते हैं। वहीं कुछ ऐसे रोबोट को भी पेश किया जा रहा है जो इंसानों जैसे मिमिक्री और हैंड मूवमेंट्स कर पाते हैं। भविष्य में ऐसे रोबोट्भी लाए जाने की उम्मीद है जो इंसानों जैसे नाच और गा सकेंगे।

    भविष्य की बदलेगी तस्वीर लेकिन चुनौतियां भी होंगी

    भविष्य में इस तकनीक के साथ बहुत से कामों को करना संभव हो सकेगा। हालांकि रिसर्चर्स और डेवलपर्स के सामने रोबाट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का गलत इस्तेमाल की चुनौती भी बनी हुई है, क्योंकि इस एडवांस तकनीक की खूबियां को सामने रखा जाए तो इसके गलत इस्तेमाल से तबाही की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए इस ह्यूमन क्रिएशन को सावधानी से इस्तेमाल करने की जिम्मेदारी भी बढ़ेगी।

    ये भी पढ़ेंः गूगल क्रोम पर Incognito mode होगा पहले से ज्यादा सुरक्षित, सिक्योरिटी पर लगेगा पक्का ताला