विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जहरीली हवा से बचाएंगे ये 5 सस्ते Air Purifier, कीमत ₹4,499 से शुरू

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:00 AM (IST)

दीवाली के बाद दिल्ली समेत कई शहरों में प्रदूषण बढ़ने से हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। ...और पढ़ें

जहरीली हवा से बचाएंगे ये 5 सस्ते Air Purifier, कीमत ₹4,499 से शुरू

जहरीली हवा से बचाएंगे ये 5 सस्ते Air Purifier, कीमत ₹4,499 से शुरू


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के ठीक अगले दिन राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई इलाकों में एयर क्वालिटी काफी बिगड़ गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी CPCB के सोमवार सुबह के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंचकर गंभीर श्रेणी में आ गया। त्योहार के बाद बढ़े पॉल्यूशन की वजह से कई शहरों में सुबह से ही घने स्मॉग की मोटी चादर छाई रही, जिसके चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो गई और लोगों को सांस लेने में दिक्क्त का सामना करना पड़ा।

ऐसे में घर के अंदर की हवा को साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। जी हां, अगर आप भी कम बजट में एयर प्यूरीफायर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपको 5 ऐसे सस्ते एयर प्यूरीफायर के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 4,500 रुपये से शुरू हो जाती है। चलिए इनके बारे में जानते हैं...

Motorola AirShield 150

सबसे पहले एयर प्यूरीफायर की बात करें तो ये Motorola का AirShield 150 है जो एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें 4-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम मिल रहा है। इसकी कीमत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 9,999 रुपये के बजाय अब 55% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 4,499 रुपये रह गई है। ऑफर्स के बाद तो इसकी कीमत 4,274 रुपये हो जाती है।

Honeywell Air Touch V1

दूसरा एयर प्यूरीफायर Honeywell Air Touch V1 है जो 3-इन-1 और 3-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम से लैस है। ये 235 वर्ग फीट तक के रूम के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी वैसे तो MRP 9,999 रुपये है, लेकिन अभी ये 48% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 5,159 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर्स के साथ इसकी कीमत और कम हो जाएगी।

Mijia Air Purifier 4 Compact

तीसरा एयर प्यूरीफायर Xiaomi का Mijia Air Purifier 4 Compact है जो छोटे कमरों और बेडरूम के लिए है। इसकी कीमत 11,999 रुपये है, लेकिन 42% डिस्काउंट के बाद अभी आप इसे 6,990 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर्स के साथ इसकी प्रभावी कीमत सिर्फ 6,308 रुपये तक रह जाती है।

Mi Smart Air Purifier 4 Lite

लिस्ट का अगला एयर प्यूरीफायर Mi Smart Air Purifier 4 Lite है जो 360 m³/hr CADR ऑफर करता है। कंपनी के अनुसार, ये 640 वर्ग फीट तक के एरिया को कवर कर सकता है। इसकी कीमत वैसे तो 14,999 रुपये है, लेकिन 27% छूट के बाद आप इसे 10,990 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत 9,671 रुपये रह जाती है।

Philips AC0920/60 Air Purifier

इस लिस्ट का आखिरी एयर प्यूरीफायर Philips का AC0920/60 एयर प्यूरीफायर है j छोटे कमरों के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसकी कीमत 9,995 रुपये के बजाय अब 5% डिस्काउंट के बाद 9,499 रुपये हो गई है। जबकि बैंक ऑफर्स के साथ इसे आप 8,572 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि किसी भी एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले रूम का साइज, CADR, फिल्टर की क्वालिटी और रिप्लेसमेंट फिल्टर की कीमत जरूर चेक कर लें।

यह भी पढ़ें- BSNL का 395 दिन वाला प्लान: डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।