Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खरीदना चाहते हैं नया फोन और बजट है कम तो ये स्मार्टफोन लिस्ट आपके लिए होगी मददगार

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Wed, 11 Jan 2023 08:00 PM (IST)

    बाजार में सैकड़ों ऐसे फोन है जो अलग- अलग फीचर के साथ आते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत 12000 रुपये से कम ...और पढ़ें

    Buy these smartphone under 12000 rupees, know the detials
    Buy these smartphone under 12000 rupees, know the detials

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन कंपनियां आए दिन स्मार्टफोन लॉन्च करती रहती है। इनमें कभी प्लैगशिप फोन, कभी मिड रेंज फोन तो कभी बजट फोन लॉन्च किए जाते हैं। आजकल भारत में कंपनियां बजट स्मार्टफोन पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बजट फोन्स के बारे में बताएंगे, जो 12 हजार रुपये से कम में आते हैं।

    इस लिस्ट में कुछ ब्रांड जैसे Redmi, Realme, Samsung, Poco, Lava, शामिल किए गए हैं, जो बजट-केंद्रित कंज्युमर को लक्षित करने वाले अच्छे ऑल-राउंडर स्मार्टफोन विकल्प देते हैं। आइये इनके बारे में जानते हैं।

    Realme C35

    Realme C35 को पिछले साल 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें आपको यूनिसोक T616 प्रोसेसर, 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम, 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी और फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है। अगर आप कैमरा स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Realme C35 पर विचार कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Galaxy Unpacked 2023 की तारीख आई सामने, इवेंट में लॉन्च हो सकती Samsung की ये फ्लैगशिप सीरीज

    LAVA Blaze 5G

    लावा ब्लेज 5G को भी इसी प्राइज रेंज में पेश किया जा रहा है। यह बजट फोन 5G सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर, 5,000mAh की बैटरी के साथ 12W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए है। ये फोन प्रीमियम डिजाइन भी देता है।

    Redmi 10

    Redmi 10 एक अच्छा बजट स्मार्टफोन है , जो 12,000 रुपये की कीमत में आता है। इस स्मार्टफोन के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। Redmi स्मार्टफोन 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.71 इंच का डिस्प्ले, 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 8GB तक एक्सपेंडेबल रैम की सुविधा दी गई है।

    खबरें और भी

    POCO M5

    वैसे तो इस स्मार्टफोन को 12,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर आपको इसकी कीमत में छूट मिल जाती है। इसके बाद भारत में इसकी कीमत 12000 रुपये से कम कीमत हो जाती है। पोको M5 में 6.58-इंच डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी, 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर जैसे फीचर्स को पेश किया गया है।

    Samsung Galaxy F13

    बता दें कि सैमसंग भी इस लिस्ट में शामिल है। आप गैलेक्सी F13 को केवल 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी F13 में 6.6-इंच FHD+ डिस्प्ले, 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ Exynos 850 प्रोसेसर, 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी है। इसके अलावा फोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राथमिक सेंसर 5-मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ है।

    यह भी पढ़ें - iMessage पर छुपा कर ऐसे भेजें इनविजिबल टेक्स्ट, ऐपल भी नहीं पढ पाएगा आपके मैसेज