विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंपकंपाती सर्दी में हाथ से कपड़े धोने का झंझट खत्म, सस्ते में मिल रही ये Washing machine

Published: Mon, 06 Jan 2025 04:46 PM (IST)

सर्दियों में हाथ से कपड़े धुलना बड़ी चुनौती होती है। साथ ही कपड़े सुखाने का भी बड़ा झंझट होता है। ...और पढ़ें

खरीदना चाहते हैं नई वॉशिंग मशीन तो ये रहे ऑप्शन
खरीदना चाहते हैं नई वॉशिंग मशीन तो ये रहे ऑप्शन

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हाथ से कपड़े धुलने में बहुत मुश्किल होती है। खासकर सर्दियों में तो यह और भी बड़ी परेशानी बन जाती है। अगर आप कंपकंपाती सर्दी में ठंडे पानी से कपड़े धुलना नहीं चाहते हैं, तो वॉशिंग मशीन सही जुगाड़ है। हालांकि महंगा होने के कारण हर कोई इसे खरीद नहीं पाता है। लेकिन अगर आप नई वॉशिंग मशीन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम कुछ ऐसे बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं, जो कम दाम में बेस्ट हो सकते हैं।

Samsung 8 kg 5 star Top Load Washing Machine

घंटों का काम मिनटों में निपटाने के लिए सैमसंग की वॉशिंग मशीन खरीदी जा सकती है। इसकी कैपिसिटी 8KG की है। फुली ऑटोमैटिक मशीन में ईको बबल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जो बिना कपड़ों की क्वालिटी को नुकसान पहुंचाए उन्हें अच्छे से साफ कर देती है।

इसमें दी गई डिजिटल इन्वर्टर मोटर लंबे समय तक ड्यूरेबिलिटी सुनिश्चित करती है। इसमें फैब्रिक के अनुसार अलग-अलग वॉश मोड दिए गए हैं। इसकी कीमत अमेजन पर 19,490 रुपये है। हालांकि ऑफर्स के बाद प्रभावी दाम काफी कम हो जाता है।

Whirlpool 7.5 Kg 5 Star StainWash

Whirlpool की 7.5 Kg कैपिसिटी और 5 स्टार रेटिंग वाली मशीन भी इस सर्दी खरीदा जा सकती है। यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड और इन-बिल्ट हीटर के साथ आती है। इसमें स्टेनवॉश टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह अमेजन पर 18,000 रुपये की कीमत में बिक्री के लिए लिस्टेड है। कीमत को ऑफर्स के साथ कम किया जा सकता है।

LG 7 Kg, 5 Star Direct Drive Technology

डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी से लैस वॉशिंग मशीन चाहिए तो एलजी के पोर्टफोलियो में कई ऑप्शन शामिल हैं। LG की फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड मशीन को अमेजन से खरीदा जा सकता है। इसमें दिया गया स्टीम वॉश फंक्शन फैब्रिक के हिसाब से काम करता है। इसमें एलर्जी केयर और इन-बिल्ट-हीटर भी दिया गया है।

वॉशिंग मशीन खरीदने से पहले ध्यान रखें ये चीजें

नई वॉशिंग मशीन खरीदने से पहले कुछ जरूरी चीजों का ख्याल रखना चाहिए। वॉशिंग मशीन में कई टाइप होते हैं, जो अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से देखें जाते हैं।

फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन: इस तरह की मशीन ज्यादातर घरों में देखने को मिलती है। इनमें कपड़े धोने के लिए फ्रंट से दरवाजा खुलता है। इनकी कीमत भी कम होती है।

टॉप-लोड वॉशिंग मशीन: इस प्रकार की मशीन में कपड़े धोने के लिए ऊपर से दरवाजा खुलता है और ये थोड़ी मॉडर्न होती हैं।

सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन: यह मशीन मॉडर्न और पारंपरिक दोनों प्रकार की मशीनों के बीच एक ऑप्शन हैं।

फुली-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन: जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक होती हैं। इनकी कीमत भी आम वॉशिंग मशीन की तुलना में अधिक होती है।

यह भी पढ़ें- 6999 रुपये में आया itel का दमदार फोन, बड़ी बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन जैसी खूबियां