Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BGMI X Yodha: क्राफ्टन ने की करन जौहर की Yodha फिल्म के साथ साझेदारी, प्लेयर्स को मिलेंगे तगड़े रिवार्ड्स

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 03:08 PM (IST)

    Krafton के द्वारा पेश किए गए इस लेटेस्ट थीम में प्लेयर्स को मूवी बेस्ड थीम में गेम खेलने का मौका मिलेगा। गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए कंपनी ...और पढ़ें

    क्राफ्टन ने करन जौहर की Yodha फिल्म के साथ साझेदारी की है।
    क्राफ्टन ने करन जौहर की Yodha फिल्म के साथ साझेदारी की है।

    HighLights

    1. Krafton ने योद्धा फिल्म के साथ साझेदारी की है।
    2. इस लेटेस्ट थीम में प्लेयर्स को मूवी बेस्ड थीम में गेम खेलने का मौका मिलेगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लोकप्रिय गेम BGMI (बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया) में क्राफ्टन के द्वारा समय-समय पर नए फीचर पेश किए जाते हैं। अब हाल ही में प्लेयर्स के लिए खुशखबरी आई है। क्राफ्टन ने करन जौहर की फिल्म योद्धा (Yodha) के साथ साझेदारी की है।

    इसके तहत प्लेयर्स योद्धा चैलेंज (Yodha Challenge) में पार्टिसिपेट कर पाएंगे और यहां उन्हें अच्छे रिवार्ड्स जीतने का मौका मिलेगा। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

    क्या है BGMI X Yodha पार्टनरशिप?

    क्राफ्टन के द्वारा पेश किए गए इस लेटेस्ट थीम में प्लेयर्स को मूवी बेस्ड थीम में गेम खेलने का मौका मिलेगा। गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए कंपनी ने इस मूवी के साथ साझेदारी की है। यहां योद्धा चैलेंज में प्लेयर्स पार्टिसिपेट कर पाएंगे।

    यहां उन्हें ‘Play & Win’ सेक्शन दिखाई देगा। जिस पर टैप करके उनको अनेकों तरह के रिवार्ड्स जीतने का मौका मिलेगा। यह कोलेब्रेशन 8 मार्च से 10 मार्च के बीच BGMI के वर्चुअल लैंडस्केप में योद्धा के सार को शोकेस करता है।

    इनके अलावा क्राफ्टन BGMI प्लेयर्स के लिए सोशल मीडिया प्रतियोगिता की हॉस्टिंग भी करेगा। यह उन्हें रिवार्ड्स जीतने का मौका देगा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ-साथ उनके पसंदीदा गेमिंग इन्फ्लूएंसर से भी मिलने का मौका देगा।

    Yodha अपडेट पाने के लिए क्या करें?

    अगर आप Yodha अपडेट को पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास BGMI के लेटेस्ट ऐप को फोन में इंस्टाल्ड करना होगा। इसको गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर दोनों से इंस्टॉल किया जा सकता है। अगर आपके फोन में अपेडट शो कर रहा है इसे अपडेट कर लेना है।

    खबरें और भी

    Yodha movie रिलीज डेट

    धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी Sidharth Malhotra और Disha Patani स्टारर फिल्म योद्धा 15 मार्च को थियेटर्स में रिलीज होने वाली है।

    ये भी पढ़ें- Realme 12x 5G के लॉन्च को लेकर मिला संकेत, 5000 mAh बैटरी और 108MP कैमरा से होगा लैस