विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Boat के ईयरबड्स में Google Gemini AI, साथ ही 45 घंटे की बैटरी और Dolby Audio भी

Published: Tue, 22 Sep 2026 12:00 PM (IST)

Boat ने Google Gemini पर बेस्ड Crest AI प्लेटफॉर्म को Airdopes Prime 800D ईयरबड्स के साथ पेश किया है। इन ...और पढ़ें

Boat के ईयरबड्स में मिला Google Gemini AI, साथ ही 45 घंटे की बैटरी और Dolby Audio भी

Boat के ईयरबड्स में मिला Google Gemini AI, साथ ही 45 घंटे की बैटरी और Dolby Audio भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Boat ने भारत में अपने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Airdopes Prime 800D में नया Google Gemini पर बेस्ड Crest AI प्लेटफॉर्म पेश किया है। खास बात ये है कि बड्स में न सिर्फ Dolby Audio मिल रहा है बल्कि 11mm डायनेमिक ड्राइवर्स और Bluetooth 6.1 के साथ 45 घंटे तक का प्लेबैक टाइम भी मिलने वाला है। कंपनी ने Crest AI को Airdopes Prime 701 ANC और Nirvana Ion ANC मॉडल में भी दिया है।

Airdopes Prime 800D की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Boat Airdopes Prime 800D की कीमत भारत में 1,999 रुपये है। जबकि इसके नॉन-AI वेरिएंट की कीमत 1,599 रुपये है। दोनों मॉडल तीन कलर Raven Black, Royal Blue और Swedish Blue ऑप्शन में आ रहे हैं। ईयरबड्स को Boat की वेबसाइट के अलावा प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकता है।

Airdopes Prime 800D के स्पेसिफकेशन्स

स्पेसिफकेशन्स की बात करें तो Airdopes Prime 800D की सबसे खास बात इसमें मिलने वाला Crest AI प्लेटफॉर्म है, जिसे Google Gemini के साथ बनाया गया है। Crest Ask का यूज करके AI से बातचीत की जा सकती है। जबकि G-Assist Gmail, Tasks और कैलेंडर के साथ वर्क करता है। इसके अलावा Crest Translate 25 से ज्यादा लैंग्वेजेज में रियल-टाइम ट्रांसलेशन कर सकता है।

11mm ड्राइवर और Dolby ऑडियो भी

इन बड्स में ऑडियो के लिए 11mm डायनेमिक ड्राइवर्स हैं। बड्स Dolby Audio, HiFi DSP Core और 24-bit Spatial Audio सपोर्ट के साथ आते हैं। कॉलिंग के लिए बड्स में चार AI-ENx माइक्रोफोन हैं, जो AI बेस्ड नॉइज रिडक्शन ऑफर करते हैं। बड्स में Adaptive EQ भी है, जो यूजर की हियरिंग प्रोफाइल के मुताबिक ऑडियो आउटपुट को एडजस्ट करने की सुविधा देता है।

साथ ही इन बड्स में Google Fast Pair, In-Ear डिटेक्शन और मल्टीपोईन्ट कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिल रहा है। Boat Hearables एप के जरिए बड्स में टच कंट्रोल, ऑडियो सेटिंग्स, डायग्नोस्टिक्स और फर्मवेयर को अपडेट किया जा सकता है।

बेहतर ब्लूटूथ और 45 घंटे की बैटरी लाइफ

इतना ही नहीं इन बड्स में Bluetooth 6.1 है और गेमिंग के लिए इसमें 45ms तक की लो-लेटेंसी मिलती है। चार्जिंग केस के साथ ईयरबड्स 45 घंटे तक का प्लेबैक टाइम ऑफर करते हैं। जबकि केस के साथ बड्स में 500mAh और हर ईयरबड में 50mAh की बैटरी है।

यह भी पढ़ें- Samsung के नए 5G फोन की सेल शुरू, AMOLED 2X डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर जैसे फीचर्स