विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSNL 5G कब तक होगा लॉन्च, क्या फिर से SIM बदलनी पड़ेगी या सॉफ्टवेयर अपग्रेड मिलेगा?

Updated: Tue, 18 Aug 2026 10:25 AM (IST)

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने दिसंबर 2026 तक अपनी 5G सर्विस लॉन्च करने का संकेत दिया है, जिसमें मौजूदा 4G नेटवर्क को सॉफ्टवेयर अपग्रेड के जरिए 5G में बदला जाएगा।

BSNL 5G कब तक होगा लॉन्च, क्या फिर से SIM बदलनी पड़ेगी या सॉफ्टवेयर अपग्रेड मिलेगा?

BSNL 5G कब तक होगा लॉन्च, क्या फिर से SIM बदलनी पड़ेगी या सॉफ्टवेयर अपग्रेड मिलेगा?


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल जल्द ही अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए 5G सर्विस शुरू कर सकती है। जी हां, कंपनी ने संकेत दिया है कि भारत में उसकी 5G मोबाइल सर्विस इस साल के एंड तक दिसंबर 2026 में लॉन्च हो सकती है। खास बात ये है कि BSNL के मौजूदा 4G नेटवर्क को ही 5G के लिए तैयार किया जा रहा है, ऐसे में नेटवर्क को अपग्रेड करने का प्रोसेस आसान होगा।

बीएसएनएल केरल के चीफ जनरल मैनेजर आर. साजी कुमार का कहना है कि कंपनी के मौजूदा 4G इकोसिस्टम को 5G के लिए अपग्रेड किया जा सकता है। इसके लिए बड़े लेवल पर नए हार्डवेयर लगाने के बजाय सॉफ्टवेयर अपग्रेड की जरूरत होगी।

5G नेटवर्क की टेस्टिंग शुरू

कंपनी ने स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर बेस्ड 5G नेटवर्क की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि 5G पर जाने से पहले मौजूदा 4G नेटवर्क को पूरी तरह स्टेबल करना जरूरी है। कंपनी का कहना है कि अगर आपने पास 4G सिम है तो आपको अपनी सिम चेंज करवानी होगी। जबकि 5G रेडी सिम यूजर्स को सिम बदलने की जरूरत नहीं होगी।

हजारों टावर होंगे 5G के लिए अपग्रेड

बीएसएनएल केरल सर्कल में करीब 7,200 4G मोबाइल टावर मौजूद हैं। कंपनी का कहना है कि इन टावर्स को अब 5G नेटवर्क में आसानी से अपग्रेड किया जा सकता है। इसके अलावा देशभर में इनस्टॉल किए जा रहे 26,300 नए 4G टावर्स से भी बीएसएनएल के नेटवर्क को और पावरफुल बनाया जाएगा।

बीएसएनएल केरल में कम सर्विस वाले एरिया में 323 नए टावर लगाएगा। जबकि लक्षद्वीप में भी 37 टावर लगाए जाने की प्लानिंग चल रही है। कंपनी ने अपनी IMS क्षमता को भी बेहतर किया है, जिससे नेटवर्क पर बढ़ने वाले ट्रैफिक को संभालने में मदद मिलेगी।

मिल रहा 1 रुपये वाला खास ऑफर

इसी बीच बीएसएनएल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक खास ऑफर भी दे रहा है। इसके तहत नए ग्राहक शुरुआती 1 रुपये की कीमत पर 24 दिनों तक हर दिन 1GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ ले सकते हैं। हालांकि ये ऑफर सिर्फ नए यूजर्स के लिए है।

यह भी पढ़ें- नया बैटरी बैकअप वाला पंखा लॉन्च, बिजली गुल में भी 10 घंटे तक मिलेगी हवा