Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BSNL ने त्योहार के मौके पर पेश किया 78 रुपये का प्लान, मिल रहा सबकुछ अनलिमिटेड

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Thu, 18 Oct 2018 11:20 AM (IST)

    इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा, वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है ...और पढ़ें

    BSNL ने त्योहार के मौके पर पेश किया 78 रुपये का प्लान, मिल रहा सबकुछ अनलिमिटेड
    BSNL ने त्योहार के मौके पर पेश किया 78 रुपये का प्लान, मिल रहा सबकुछ अनलिमिटेड

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने दुर्गा पुजा, दशहरा और दिवाली के मौके पर 78 रुपये का एक नया अनलिमिटेड वाउचर अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया है। यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है। इस प्लान की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो चुकी है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा, वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। 78 रुपये के आधार पर देखा जाए तो यह आइडिया के 75 रुपये के प्लान को टक्कर देता है।

    बीएसएनएल 78 रुपये का प्लान:

    बीएसएनएल का यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसमें कोई FUP लिमिट नहीं दी गई है। साथ ही 2 जीबी हाई स्पीड डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 10 दिन की है। ऐसे में पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 20 जीबी हाई स्पीड डाटा दिया जाएगा। इस प्लान का फायदा दिल्ली और मुंबई के यूजर्स भी उठा सकते हैं। प्लान को ऐक्टिवेट कराने के लिए यूजर्स को STV COMBO78 लिखकर 123 पर एसएमएस भेजना होगा।

    आपको बता दें कि कंपनी पहले से कुछ सर्कल्स में 78 रुपये का एक और प्लान दे रही थी। अब इस नए प्लान के आने के बाद कंपनी ने अपना पुराना 78 रुपये का प्लान वापस ले लिया है। जिस प्लान को वापस लिया गया है इसमें तीन दिन की वैधता के साथ 2 जीबी डाटा दिया जाता था।

    आइडिया दे रहा 75 रुपये का प्लान:

    इस प्लान में यूजर्स को 1 जीबी डाटा समेत 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जा रहे हैं। साथ ही लोकल और एसटीडी कॉलिंग के लिए 300 मिनट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    हुआवे आज लॉन्च करेगा Mate 20 सीरीज के स्मार्टफोन्स, जानें क्या हो सकता है खास

    Tecno Cammon i2x रिव्यू: जानें क्या यह एक पैसा वसूल स्मार्टफोन है या नहीं

    Honor 8X फर्स्ट इम्प्रैशन रिव्यू: पढ़ें 20000 रुपये के प्राइज सेगमेंट में कैसा है यह फोन