Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कितनी है BSNL के Quantum 5G प्लान की कीमत? लेकिन ये वो वाला 5G नहीं जो आप समझ रहे, यहां दूर करें कंफ्यूजन

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 08:50 AM (IST)

    बीएसएनएल ने हाल ही में अपनी 5G सेवा शुरू की है लेकिन यह आम स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली 5G सेवा से काफी अलग है। कंपनी ने अभी इसे चुनिंदा सर्किल म ...और पढ़ें

    कितनी है BSNL के Quantum 5G प्लान की कीमत

    कितनी है BSNL के Quantum 5G प्लान की कीमत

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बीएसएनएल ने हाल ही में अपने लाखों यूजर्स को फिर से बड़ा तोहफा दिया। दरअसल इस बार कंपनी ने अपनी 5G सर्विस शुरू की है और इसे Q-5G यानी क्वांटम 5G नाम दिया है। इस ब्रांडिंग के साथ कंपनी ने देश की पहली 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सर्विस शुरू की है जिसे पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बनाया गया है, लेकिन आपको बता दें कि यह सर्विस हर यूजर के लिए नहीं है। आइए जानते हैं कि यह सर्विस किन यूजर्स के लिए है, इसमें आपको क्या क्या खास मिलेगा और आप किस कीमत पर इस 5G सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर क्या है BSNL की Quantum 5G FWA सर्विस...

    क्या है BSNL की 5G FWA सर्विस?

    जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दें कि क्वांटम 5G FWA एक सिम-लेस और वायरलेस इंटरनेट सर्विस है जो 5G टेक्नोलॉजी के जरिए हाई स्पीड इंटरनेट देती है, न कि रेगुलर ब्रॉडबैंड की तरह। यह सर्विस खास तौर पर उन इलाकों के लिए बनाई गई है। जहां फाइबर या ब्रॉडबैंड कनेक्शन बिछाना बहुत मुश्किल है। ये सर्विस रेगुलर 5G सर्विस जैसी भी नहीं है। चलिए अब जानते हैं कि आखिर ये सर्विस किसके लिए है।

    किसके लिए है ये BSNL 5G सर्विस?

    आपको बता दें कि बीएसएनएल की यह क्वांटम 5जी सर्विस अभी आम लोगों के लिए नहीं है। फिलहाल यह सर्विस सिर्फ बिजनेस और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए शुरू की गई है। यानी अगर आप कोई ऑफिस, इंडस्ट्रियल यूनिट या कॉरपोरेट ऑफिस चला रहे हैं और आपको हाई स्पीड इंटरनेट की जरूरत है तो आप बीएसएनएल के क्वांटम 5जी का कनेक्शन ले सकते हैं। कंपनी ने साफ किया है कि फिलहाल यह सर्विस एंड कंज्यूमर यानी आम लोगों के लिए नहीं है।

     

    BSNL की 5G सर्विस की कीमत

    कीमत की बात करें तो बीएसएनएल की इस क्वांटम 5जी सर्विस की शुरुआती कीमत 999 रुपये पर-मंथ रखी गई है। इस कीमत में यूजर्स को डेटा सर्विस तो मिलेगी लेकिन इसमें वॉयस कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। यानी अगर आपको सिर्फ हाई स्पीड डेटा चाहिए तो आप बीएसएनएल के इस 5जी में शिफ्ट हो सकते हैं। खास बात यह है कि यह देश की पहली 5जी FWA सर्विस है जो बिना वायर और सिम के काम करती है और इसे पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बनाया गया है। हालांकि इसे अभी चुनिंदा सर्किल में ही शुरू किया गया है। कंपनी जल्द ही इसे पूरे देश में शुरू कर सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द: 1 बार का रिचार्ज, पूरे साल फ्री कॉलिंग और 600GB डेटा