Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BSNL Plan in Bihar: बिहार में अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट वाले ये हैं सबसे सस्ते बीएसएनएल प्लान, कम खर्च में बनेगी बात

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 07:30 PM (GMT+05:30)

    इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी एक साल की है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस लोकल एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलती है। 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं जबकि 3G ...और पढ़ें

    ये हैं बीएसएनएल के सस्ते रिचार्ज प्लान
    ये हैं बीएसएनएल के सस्ते रिचार्ज प्लान

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। BSNL के द्वारा तमाम रिचार्ज प्लान पेश किए जाते हैं। कुछ ऐसे प्लान हैं जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और इंटनेट की सुविधा मिलती है। इस खबर में हम ऐसे लोगों के लिए बेस्ट रिचार्ज प्लान बताने वाले हैं जो बिहार में रहते हैं। बीएसएनएल के ये प्लान कम कीमत में कई सुविधाओं के साथ पेश किए जाते हैं।

    Best Recharge Plan For Bihar User

    • 2999 रुपये कॉल रेट कटर बूस्टर प्लान
    • 1999 रुपये वाला प्लान
    • 769 रुपये वाला प्लान (84 दिन)

    2999 रुपये कॉल रेट कटर बूस्टर प्लान

    इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी एक साल की है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस लोकल एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलती है। 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं जबकि 3GB डेटा डेली रोलओवर किया जाता है और जब ये डेटा समाप्त हो जाता है तो उसके बाद डेटा स्पीड घटकर 40 kbps हो जाती है।

    इसके अलावा 1999 रुपये वाले प्लान में 40 Kbps स्पीड के साथ 600 जीबी डेटा पूरे साल के लिए रोलआउट किया जाता है। प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 SMS रोजाना मिलते हैं।

    769 रुपये वाला प्लान (84 दिन)

    यह रिचार्ज प्लान भी बिहार के लोगों के लिए सही ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें बीएसएनएल यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉल (Local/STD), 40Kbps स्पीड के साथ 2GB डेटा के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।

    499 रुपये में 75 दिन की वैधता के लिए एक BSNL प्लान की तरफ आप देख सकते हैं। इसमें 2GB अनलिमिटेड डेटा पैक, 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा 398 रुपये वाला प्लान भी सही है। क्योंकि इसमें भी ग्राहकों की जरूरतों का ख्याल रखा गया है। प्लान में Unlimited Data 40kbps स्पीड के साथ, अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और 100 एसएमएस मिलते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- VI यूजर्स के लिए खुशखबरी! 6 से 9 महीने में 5G सर्विस रोलआउट होने की उम्मीद