Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    39 हजार वाले Realme GT Neo 3T फोन पर बंपर डिस्काउंट, मात्र 1449 रुपये में खरीदने का मिल रहा मौका

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Mon, 01 May 2023 08:17 PM (IST)

    Realme GT Neo 3T Discount अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप 39 हजार रुपये वाले Realme के फोन को मात् ...और पढ़ें

    Bumper discount on Realme GT Neo 3T phone worth Rs 39,000 Know Price Offer Sale Detail
    Bumper discount on Realme GT Neo 3T phone worth Rs 39,000 Know Price Offer Sale Detail

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप एक नया गेमिंग 5G स्मार्टफोन खरीदने कि सोच रहे हैं तो ये खबर आपका दिन बना सकती है। जी हां, आपके लिए हम 5G फोन की एक शानदार डील लेकर आए हैं। आप 39 हजार रुपये वाले Realme GT Neo 3T फोन को सिर्फ 22 हजार में अपना बना सकते हैं।

    शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart अपने ग्राहकों के लिए शानदार डील लेकर आया है। डील के तहत Realme GT Neo 3T को काफी कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है।

    Realme GT Neo 3T पर डिस्काउंट

    Flipkart पर Realme GT Neo 3T पर 43% का धमाकेदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर के बाद फोन की कीमत केवल 21,999 रुपये है। यही नहीं, फोन की खरीदारी पर कुछ बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिनका फायदा उठाकर आप इस कीमत को और कम कर सकते हैं। अगर आपके पास Flipkart Axis Bank कार्ड है तो आप इस पर और 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।

    एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद

    ग्राहकों को लुभाने के लिए 5G स्मार्टफोन की खरीदारी पर एक और शानदार डील ऑफर की जा रही है। इस स्मार्टफोन को आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं तो आपको फोन की कीमत को और 20,550 रुपये तक कम कर सकते हैं। यानि आप इस फोन को मात्र 1,449 रुपये में खरीद सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें की फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए।

    Realme GT Neo 3T की खासियत

    भारत में Realme GT Neo 3T पिछले सितंबर में लॉन्च किया गया था और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.62-इंच E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया था। यह एक Snapdragon 870 SoC चिपसेट के साथ आता है। फोन और 80W सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Realme का दावा है कि फोन को 12 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। फ़ोटो और वीडियो के लिए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

    खबरें और भी