Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali sale 2022: इन लैपटॉप पर मिल रहे हैं बेहतरीन ऑफर्स और डील्स, यहां जानें पूरी जानकारी

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 20 Oct 2022 11:42 AM (IST)

    दिवाली पास आ रही है और ई- कॉमर्स साइट जैसे फ्लिपकार्ट और अमेजन पर आपको बेहतरीन ऑफर्स दे रही है। ऐसे में जो लोग 50000 रुपये से कम के अच्छे लैपटॉप की त ...और पढ़ें

    Diwali sale 2022: इन लैपटॉप्स पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट
    Diwali sale 2022: इन लैपटॉप्स पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Amazon और Flipkart अभी भी अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर बिग दिवाली सेल इवेंट चला रहे हैं। ये ई-कॉमर्स वेबसाइट अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। ऐसे में जो लोग 50,000 रुपये से कम के अच्छे लैपटॉप खरीदना चाहते हैं,तो उनके लिए अब शायद इसे खरीदने का सबसे अच्छा समय है। यहां आपको ASUS Vivobook 14, lenovo IdeaPad Slim 3 जैसे अन्य डिवाइस कम कीमत पर सेल में उपलब्ध हैं। आइये दूसरे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

    Lenovo IdeaPad Slim 3

    AMD Ryzen 5 5500U प्रोसेसर के साथ आने वाला Lenovo IdeaPad Slim 3 लैपटॉप Amazon पर 44,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जा रहा है। इस लैपटॉप में 15.5 इंच का फुल HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है जो केवल 250nits की पीक ब्राइटनेस के लिए सपोर्ट करता है। इसमें 8GB DDR4 रैम और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है।

    यह भी पढ़ें- Flipkart Diwali Sale: इतनी कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 13 कि नहीं होगा यकीन, यहां जानें डिस्काउंट और ऑफर्स

    ASUS Vivobook 14

    जो लोग इंटेल कोर i5 प्रोसेसर के साथ एक किफायती लैपटॉप चाहते हैं, वे Vivobook 14 (2021) डिवाइस खरीदने पर विचार कर सकते हैं। यह अभी अमेज़न दिवाली सेल के दौरान 46,990 रुपये में बिक रहा है। इसे 256GB M.2 NVMe PCIe SSD स्टोरेज और 1TB HDD स्टोरेज के साथ पेश किया गया है इसमें 14 इंच का फुल एचडी एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले मिलता है।

    Aspire Vero AV15-51

    जो लोग एसर का लैपटॉप खरीदना चाहते हैं, तो वे कंपनी के एस्पायर वेरो AV15-51 डिवाइस को देख सकते हैं, जो अमेज़न पर 49,990 रुपये में उपलब्ध है। यह 11वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i5 प्रोसेसर पर काम करता है, जो आइरिस Xe ग्राफिक्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस लैपटॉप से लोगों को 7.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। यह मॉडल 8GB RAM + 512GB SSD स्टोरेज के साथ आता है।

    खबरें और भी

    RedmiBook Pro

    RedmiBook Pro Core i5 11th Gen मॉडल की कीमत में भी कटौती की गई है और फ्लिपकार्ट दिवाली सेल के दौरान आप इसे 39,890 रुपये में खरीद सकते हैं। यह MS ऑफिस होम और स्टूडेंट 2019, स्टीरियो स्पीकर, 15.6 इंच का एंटी-ग्लेयर फुल एचडी डिस्प्ले और हल्के डिज़ाइन के साथ आता है।

    उपर्युक्त सभी लैपटॉप ब्राउजिंग, बेसिक फोटो एडिटिंग और अन्य आकस्मिक उद्देश्यों के लिए काफी अच्छे हैं। इन डिवाइस में वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा भी है।

    यह भी पढ़ें- Diwali Sale: धमाकेदार डिस्काउंट पर मिल रहे हैं ये आईफोन, दोबारा नहीं मिलेगा मौका, यहां जानें सभी ऑफर्स