Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    iPhone और iPad यूजर्स को भारत सरकार की चेतावनी, नहीं किया ये काम तो हो जाएगी बड़ी दिक्कत

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 04:51 PM (GMT+05:30)

    CERT-In ने Apple iOS और iPadOS में की कमजोरियों पर प्रकाश डाला है। नोट में कहा गया है कि कर्नेल कंपोनेंट के अंदर अपर्याप्त सत्यापन और WebRTC कंपोनेंट ...और पढ़ें

    iPhone और iPad यूजर्स को भारत सरकार ने चेतावनी दी है।
    iPhone और iPad यूजर्स को भारत सरकार ने चेतावनी दी है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने एपल यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। CERT-In ने कहा है कि Apple के कई प्रोडक्ट्स में सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी को लेकर दिक्कत है। ये चेतावनी CERT-In की नई रिपोर्ट (CIVN-2023-0303) में 14 अक्टूबर, 2023 को जारी की गई थी। इस रिपोर्ट में Apple iOS और iPadOS की कई कमजोरियों सामने आई हैं।

    Apple iOS और iPadOS को खतरा

    CERT-In ने Apple iOS और iPadOS में की कमजोरियों पर प्रकाश डाला है। नोट में कहा गया है कि कर्नेल कंपोनेंट के अंदर अपर्याप्त सत्यापन और WebRTC कंपोनेंट में बफर ओवरफ्लो की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसकी वजह से एक दूरस्थ हमलावर लक्षित सिस्टम पर सावधानीपूर्वक तैयार किया गया अनुरोध भेजकर संभावित रूप से इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। सरल शब्दों में इसका मतलब है कि एक दुर्भावनापूर्ण हमलावर यूजर के डिवाइस पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर सकता है, जिससे एक बड़ा सुरक्षा जोखिम पैदा हो सकता है।

    कैसे करें खुद को सुरक्षित?

    सुरक्षित रहने और इन कमजोरियों को दूर करने के लिए, सर्ट-इन यूजर्स को अपने सुरक्षा अपडेट में एपल द्वारा प्रदान किए गए उचित अपडेट लागू करने की सलाह देता है। Apple ने पहले ही एपल सिक्योरिटी अपडेट के साथ कमजोरियों का समाधान जारी कर दिया है। इसके लिए आपको support.apple.com/en-us/HT213972 पर जाना होगा।

    CERT-In क्या है?

    CERT-In भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत एक कार्यालय है। ये एक राष्ट्रीय एजेंसी है, जो भारत में साइबर सुरक्षा से संबंधित है। सरकारी संगठन नियमित रूप से ऑनलाइन वातावरण की निगरानी करता है और जरूरी नोट जारी करता है, जो साइबरस्पेस में खतरों को प्रकट करता है। अपने हालिया नोट में, CERT-In ने खुलासा किया कि iOS और iPadOS उपकरणों में इन कमजोरियों से जुड़े खतरे महत्वपूर्ण हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Facebook , Instagram और एक्स के जरिए भी हो रहा है फ्रॉड , जानिए कैसे कर सकते हैं बचाव