कम्प्यूटर पर क्या कर रहे थे, सब याद रखेगा ChatGPT! जानिए नए Computer History फीचर की पूरी डिटेल
ChatGPT का नया 'कम्प्यूटर हिस्ट्री' फीचर Mac पर एप्स और वेबसाइट्स पर आपकी एक्टिविटी को याद रख सकता है। जानिए ये कैसे काम करता है और यूजर्स के लिए इसका क्या मतलब है।
-1786729243727_m.webp)
जानें ChatGPT के 'Computer History' फीचर के बा
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI अपने ChatGPT में कुछ नया जोड़ रहा है, जो ये याद रखने का एक तरीका है कि आप अपने कंप्यूटर पर क्या करते हैं। कंपनी ने Mac पर ChatGPT डेस्कटॉप एप के लिए इसे 'Computer History' फीचर नाम दिया है, जो चुनिंदा एप्स और वेबसाइट्स पर आपकी एक्टिविटी को ट्रैक कर सकता है।
इसका आइडिया काफी सीधा है: ChatGPT को ये समझाने के बजाय कि आप पहले क्या कर रहे थे, AI आपकी कम्प्यूटर एक्टिविटी को देख सकता है और उस कॉन्टेक्स्ट का इस्तेमाल आने वाली बातचीत में कर सकता है। OpenAI ने X पर इस फीचर की घोषणा करते हुए कहा, 'ChatGPT अब आपके कम्प्यूटर पर मौजूद एप्स और वेबसाइट्स पर आपकी एक्टिविटी को याद रख सकता है।'
ये फीचर बाय-डिफॉल्ट बंद रहता है, इसलिए यूजर्स को इसे खुद ऑन करना होगा। आप ये भी चुन सकते हैं कि कौन से एप्स और वेबसाइट्स आपकी कम्प्यूटर हिस्ट्री में शामिल हो सकते हैं, डेटा कलेक्शन को रोक सकते हैं और जब चाहें अपनी हिस्ट्री को रिव्यू या डिलीट कर सकते हैं।
ChatGPT Computer History क्या है और ये कैसे काम करता है?
कम्प्यूटर हिस्ट्री को अपने Mac पर किए गए कामों की एक ऐसी डायरी की तरह समझें जिसे सर्च किया जा सकता है, फर्क सिर्फ इतना है कि ChatGPT अपने जवाबों को ज्यादा काम का बनाने के लिए इस डायरी का इस्तेमाल कर सकता है।
उदाहरण के लिए, अगर आप काम से ब्रेक लेते हैं और बाद में ChatGPT से पूछते हैं कि ब्रेक से पहले आप क्या कर रहे थे, तो वह इसका जवाब देने के लिए आपकी कंप्यूटर हिस्ट्री का सहारा ले सकता है। आप इससे हाल ही में देखा गया कोई डॉक्यूमेंट ढूंढने या अपने पूरे दिन के काम की समरी देने के लिए भी कह सकते हैं।
ये फीचर OpenAI के पुराने 'Chronicle' रिसर्च प्रीव्यू की जगह लेता है, लेकिन ये अलग तरीके से काम करता है। क्रॉनिकल आपकी स्क्रीन पर क्या हो रहा है, ये समझने के लिए स्क्रीनशॉट्स पर निर्भर था। इसके उलट, कंप्यूटर हिस्ट्री macOS के एक्सेसिबिलिटी फीचर्स के जरिए मिलने वाले एक्टिविटी डेटा का इस्तेमाल करती है, जिसमें क्लिक्स, टाइपिंग, कीबोर्ड शॉर्टकट्स और ऐप्स के बीच स्विच करने जैसी चीजें शामिल हैं।
OpenAI का कहना है कि ये फीचर ChatGPT को बार-बार दोहराए जाने वाले कामों को पहचानने में भी मदद कर सकता है। ऐसे में, अगर आप एक ही वर्कफ्लो बार-बार दोहराते हैं, तो ChatGPT उसे एक स्किल या ऑटोमेशन में बदलने का सजेशन दे सकता है।
Computer History का इस्तेमाल कौन कर सकता है?
कंप्यूटर हिस्ट्री फिलहाल Mac डेस्कटॉप एप पर ChatGPT Pro, Business और Enterprise यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। बिजनेस और एंटरप्राइज अकाउंट्स के लिए, इंडिविजुअल यूजर्स द्वारा फीचर ऑन किए जाने से पहले एक एडमिनिस्ट्रेटर को इसका एक्सेस इनेबल करना होगा।
इसमें कुछ रीजनल पाबंदियां भी हैं। ये फीचर शुरुआत में यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया (EEA), स्विट्जरलैंड और यूके में उपलब्ध नहीं है।
जिन यूजर्स के पास इसका एक्सेस है, उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि कंप्यूटर हिस्ट्री पूरी तरह ऑप्शनल है। आप खुद तय करते हैं कि इसे कब ऑन करना है, कौन से एप्स और वेबसाइट्स हिस्ट्री में जुड़ सकते हैं और कब कलेक्ट की गई एक्टिविटी को पॉज या डिलीट करना है।

