यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Death Clock: कब होगी मौत AI से पता चलेगा दिन, ज्यादा जीने के लिए टिप्स भी देगा
Death Clock ऐप इंसान की मौजूदा आदतों और 1200 विश्लेषणों के आधार पर फ्यूचर प्रडिक्ट करता है। ऐप को 53 मिलियन पार्टिसिपेंट के डेटाबेस के आधार पर तैयार क ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। AI का दखल हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। हेल्थकेयर से लेकर फाइनेंस तक में इसका खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। एआई फ्यूचर के बारे में भी बता रहा है। फाइनेंस और हेल्थ प्रडिक्शन के लिहाज से तो इसका रोल काफी बढ़ गया है। वहीं इन दिनों “Death Clock" ऐप चर्चा में है, जो इंसान की रोजमर्रा की आदतों के आधार पर मौत की भविष्यवाणी करता है।
कैसे काम करती है Death Clock ऐप?
इस ऐप इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था और अभी तक वर्ल्ड वाइड इसके 1.25 लाख डाउनलोड हो चुके हैं। इसे ब्रेंट फ्रांसन ने बनाया है। इसके बारे में दावा किया गया है कि ये ऐप मौत की भविष्यवाणी करने के लिए एडवांस एल्गोरिद्म का इस्तेमाल करता है। इंसान की मौजूदा आदतों और 1200 विश्लेषणों के आधार पर यह फ्यूचर प्रडिक्ट करता है। Death Clock ऐप को 53 मिलियन पार्टिसिपेंट के डेटाबेस के आधार पर तैयार किया गया है।
तेजी से बढ़ रही है लोकप्रियता

ऐप इंसान की लाइफ के हर पहलुओं के आधार पर भविष्यवाणी करता है। इसमें डाइट, एक्सरसाइज, स्ट्रेस लेवल और स्लीप पैटर्न जैसी चीजें मेजर की जाती हैं। संभावित लाइफ स्पेन के लिए डिजाइन किया गया ऐप दुनियाभर में लोकप्रियता बटोर रहा है। लोग ऐप के जरिये अपनी मौत की भविष्यवाणी के बारे में जानने के लिए तो इसे डाउनलोड कर ही रहे हैं, साथ ही ऐसे लोगों की संख्या भी काफी है, जो ऐप के जरिये अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाना चाहते हैं।
फ्यूचर प्लान बनाने में भी मददगार
ऐप व्यक्ति की रोजाना की आदतों के आधार पर न्यूट्रिशन, फिजिकल एक्टिविटी और स्ट्रेस मैनेजमेंट को बेहतर करने के लिए पर्सनल सुझाव भी देता है। साथ ही यह फाइनेंस प्लानिंग में भी अहम रोल निभा सकता है। इसके जरिये यूजर्स को फ्यूचर के लिए फाइनेंस प्लान बनाने में मदद मिल सकती है।
खबरें और भी
उदाहरण के लिए, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी और पेंशन प्लान संभावित लाइफ के आधार पर होती हैं। ऐसे में इसके जरिये व्यक्ति को एक्यूरेट कवरेज लेने में मदद मिल सकती है।
इसके अलावा ऐप बता सकता है कि कोई व्यक्ति कितने वर्षों तक स्वस्थ रह सकता है, साथ ही बचत और निवेश के बीच संतुलन बनाने के बारे में भी ऐप इनसाइट्स दे सकता है। कुलमिलाकर डेथ क्लॉक ऐप इंसानों के लिए हेल्थ और फाइनेंस के संबध में वैल्युएबल एसेट हो सकता है।