Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Elon Musk के सीक्रेट बच्चे Tua Techno Mechanicus का खुला राज, जानें टेक्नोलॉजी से जुड़े इस नाम का क्या है गणित

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 02:20 PM (IST)

    Elon Musk And Grimes secret third child Named Techno Mechanicusn Journalist Walter Isaacson टेस्ला सीईओ की बायोग्राफी लिख रहे हैं। मस्क की बायोग्राफी ...और पढ़ें

    Elon Musk की हैं कुल इतनी संतानें, सीक्रेट बच्चे का नाम Techno Mechanicus
    Elon Musk की हैं कुल इतनी संतानें, सीक्रेट बच्चे का नाम Techno Mechanicus

    HighLights

    1. एलन मस्क की नई बायोग्राफी से उनके एक सीक्रेट बच्चे की जानकारी मिली है।
    2. Journalist Walter Isaacson ने एलन मस्क की बायोग्राफी तैयार की है।
    3. एलन मस्क के जीवन पर लिखी किताब को अगले हफ्ते रिलीज किया जा रहा है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Elon Musk को लेकर अलग-अलग मामले आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्स हैंडल ( पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क की नई बायोग्राफी से उनके एक सीक्रेट बच्चे की जानकारी सामने आई है।

    टेस्ला सीईओ मस्क का यह बच्चा उनकी पूर्व पत्नी Grimes (Canadian musician) से उनकी तीसरी संतान है। दरअसल, अभी तक मस्क के कुल 9 ही बच्चों की होने की जानकारी मौजूद थी।

    Elon Musk के सीक्रेट बच्चे का नाम

    Elon Musk के सीक्रेट बच्चे का नाम Techno Mechanicus बताया जा रहा है। Techno Mechanicus को मिलाकर अब एलन मस्क की कुल 10 संतानों के होने की रिपोर्ट है।

    हालांकि, Techno Mechanicus की उम्र को लेकर अभी किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। Techno Mechanicus के सीक्रेट बच्चे का निक नेम Tau बताया जा रहा है।

    ये भी पढ़ेंः सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म X पर जल्द मिलेगा क्रिप्टो पेमेंट का सपोर्ट, कंपनी को मिला करेंसी ट्रांसमीटर लाइसेंस

    Walter Isaacson लिख रहे मस्क की जीवनी

    दरअसल, Elon Musk की बायोग्राफी Journalist Walter Isaacson द्वारा तैयार की गई है। यह बायोग्राफी अगले हफ्ते रिलीज की जा रही है। इसी बायोग्राफी से एलन मस्क और उनकी पत्नी Grimes (Canadian musician) की तीसरी संतान की जानकारी सामने आई है।

    दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Journalist Walter Isaacson को मस्क की बायोग्राफी तैयार करने के लिए मस्क के पिछले 2 साल के जीवन को लिखने के अधिकार दिए गए हैं। बता दें, मस्क की कुल 10 संतानें उन्हें तीन अलग-अलग पत्नियों से हैं।

    Musk और Grimes का रिश्ता

    Musk और Grimes ने एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में होने की जानकारी साल 2018 में दी थी। इसके बाद से कपल ने दो बच्चों के जन्म की खबर दी थी। कपल की पहली संतान का जन्म साल 2020 में हुआ था। इस संतान का नाम X Æ A-Xii या X रखा गया था।

    खबरें और भी

    इसके बाद कपल ने एक बेटी के जन्म की जानकारी दी। बेटी का नाम एक्सा डार्क साइडरल मस्क या Y बताया गया। दो बच्चों के जन्म के बाद Musk पत्नी से अलग हो गए।

    Tua Techno Mechanicus का क्या है मतलब

    Elon Musk के सीक्रेट बच्चे Tua Techno Mechanicus के नाम को लेकर भी चर्चाएं बनी हुई हैं। इसी बीच मस्क ने अपने बच्चे के नाम का असली अर्थ भी बताया है।

    मस्क ने एक्स हैंडल से बच्चे के नाम का मतलब व्यास (Diameter) और गोले की परिधी (circumference) बताया है।

    ये भी पढ़ेंः 'अगर मैं बना अमेरिका का राष्ट्रपति तो एलन मस्क को बनाना चाहूंगा अपना सलाहकार', विवेक रामास्वामी ने की तारीफ