Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Twitter में जल्द आएंगे नए फीचर्स, Elon Musk ने कहा अब अन्य देशों के ट्वीट को कर पाएंगे ट्रांसलेट

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 12:30 PM (IST)

    Twitter पर कंपनी के CEO एलन मस्क समय-समय पर प्लेटफॉर्म पर कुछ नया बदलाव लाते रहते है। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट में बताया कि वह आने वाले महीनों में ...और पढ़ें

    Soon twitter will get new feature to translate tweets from other country
    Soon twitter will get new feature to translate tweets from other country

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। बीते कुछ महीनों में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने कई बदलाव और अपडेट देखें। इतना ही नहीं यह काफी लंबे समय से चर्चा का विषय भी रहा है। इसका मुख्य कारण कंपनी के CEO एलन मस्क रहे हैं। जब से मस्क ने कंपनी के CEO के तौर पर कमान संभाली है, हर रोज कुछ नया देखने को मिलता रहता है। इस बार भी उन्होंने ट्विटर के कुछ नए फीचर की जानकारी दी है, जो आने वाले महीनों में प्लेटफॉर्म का हिस्सा होंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    ट्विटर पर आएगा नया फीचर

    ट्विटर जल्द ही अन्य देशों और संस्कृतियों के ट्वीट्स का अनुवाद और सजेशन देना शुरू कर देगा। कंपनी के मालिक ने अपने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी है। बता दें कि एलन मस्क ने आज यानी 21 जनवरी को सुबह इसकी घोषणा की। इसके अलावा, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर अगला अपडेट यूजर्स को उनकी कस्टम सेटिंग्स से रिकमेंडेड ट्वीट्स पर स्विच करना बंद करना होगा।

    यह भी पढ़ें- सावधान! कहीं e-sim के चक्कर में न हो जाएं धोखाधड़ी के शिकार, ये हैं बचने के कुछ उपाय

    मस्क ने ट्वीट कर दी जानकारी

    एलन मस्क ने अपने ट्वीट में बताया कि आने वाले महीनों में, ट्विटर अन्य देशों और संस्कृतियों के लोगों से अद्भुत ट्वीट्स को ट्रांसलेट करेगा और सजेशन देगा। मस्क ने यह भी कहां कि हर दिन अन्य देशों में एपीक ट्वीट्स (खासकर जापान) आते हैं। उन्होंने भी बताया कि रिकमेंड किए जाने से पहले ट्वीट्स को ट्रांसलेट किया जाएगा।

    मस्क ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अगला ट्विटर अपडेट यह याद रखेगा कि क्या आप फॉर यू (यानी Recommed) फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे यह आपको आपके द्वारा बनाई गई लिस्ट से आपको Recommed ट्वीट्स पर वापस स्विच करना बंद कर देगा।

    खबरें और भी

    हाल ही में लॉन्च हुए ये फीचर्स

    इस महीने की शुरुआत में मस्क ने कई अन्य अपडेट की घोषणा की थी, जिसमें रिकमेंडेड और फॉलोड ट्वीट्स के बीच टॉगल करने के लिए लेफ्ट-राइट स्वाइप फीचर और एक बुकमार्क बटन शामिल किया गया।

    यह भी पढ़ें - Google ने आखिर क्यों हटा दिया ये वॉयस फीचर, क्या हैं इस बदलाव के कारण, जानें क्या होंगे नतीजे