Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Microsoft का सर्वर ठप होने पर एलन मस्क ने ली चुटकी, एंटीवायरस को बताया वायरस

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 05:19 PM (IST)

    Microsoft का सर्वर ठप होने के कारण दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी हो रही है। इसकी वजह से न सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम प्रभावित है बल्कि दुनियाभर की क ...और पढ़ें

    माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने पर मस्क का रिएक्शन
    माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने पर मस्क का रिएक्शन

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Microsoft का सर्वर ठप होने के कारण दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी हो रही है। इसकी वजह से न सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम प्रभावित है, बल्कि दुनियाभर की कई कंपनियां भी इससे प्रभावित हुई हैं। फिलहाल इस आउटेज के बारे में कारण स्पष्ट नहीं है। अब इस पर एलन मस्क ने भी चुटकी ली है। मस्क ने एक्स हैंडल पर माइक्रोसॉफ्ट पर एक मीम शेयर किया है।

    सब बंद लेकिन एक्स चालू

    एलन मस्क ने एक्स पर एक मीम शेयर किया है। जिसमें एक व्यक्ति एक्स है जो कि ऊपर है तो नीचे बहुत सारे व्यक्ति खड़े हुए हैं। मस्क ने इसके साथ लिखा है कि बाकी सब बंद है, यह ऐप अभी भी काम करता है। इसके अलावा उन्होंने एक पुराने ट्वीट को भी रिट्वीट किया है। इसमें उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की तुलना मैक्रोहार्ड से की है। मस्क का ट्वीट Macrohard >> Microsoft

    ये भी पढ़ें- Blue Screen Of Death: दुनियाभर के विंडोज यूजर्स परेशान, बार-बार रीस्टार्ट हो रहे कंप्यूटर

    एंटीवायरस को बताया वायरस 

    एलन मस्क ने एक एक्स यूजर को रिप्लाई देते हुए इस एंटीवायरस को वायरस कहा है। एक यूजर ने क्राइडस्ट्राइक का एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया। जिसके जवाब में मस्क ये रिप्लाई दिया है।