Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Elon Musk ने विकिपीडिया को दिया 1 अरब डॉलर का ऑफर, कहा- एक साल के लिए करना होगा ये काम

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 03:00 PM (IST)

    Elon Musk Willing To Offer 1 Billion Dollar To Wikipedia एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क आए दिन अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बने रहत ...और पढ़ें

    Elon Musk विकिपीडिया को दे रहे 1 अरब डॉलर का ऑफर
    Elon Musk विकिपीडिया को दे रहे 1 अरब डॉलर का ऑफर

    HighLights

    1. एलन मस्क का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    2. नए पोस्ट में मस्क विकिपीडिया को एक अरब डॉलर का ऑफर दे रहे हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क आए दिन अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी मामला एक्स हैंडल पर यूजर्स के लिए नए फीचर या नियम से जुड़ा होता है तो कभी मस्क अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं।

    इसी कड़ी में एलन मस्क का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने नए पोस्ट में मस्क विकिपीडिया को एक अरब डॉलर का ऑफर देते नजर आए हैं।

    क्यों वायरल हो रहा मस्क का नया पोस्ट

    दरअसल, एलन मस्क चाहते हैं कि विकिपीडिया अपना नाम बदल ले। इतना ही नहीं, मस्क ने विकिपीडिया को नए नाम का प्रपोजल भी दिया है।

    एलन मस्क के लेटेस्ट पोस्ट में वे विकिपीडिया को अपना नाम बदल कर डिकिपीडिया करने की बात कह रहे हैं। ऐसा करने के लिए कंपनी को अरबपति एलन मस्क की ओर से एक अरब डॉलर का ऑफर दिया जा रहा है।

    ये भी पढ़ेंः Vivo Y200 5G: 16GB रैम और 64MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फोन, जानिए कीमत और ऑफर डिटेल्स

    कितने समय के लिए बदलना होगा विकिपीडिया को नाम

    विकिपीडिया के लिए एक अरब डॉलर का ऑफर देख एक एक्स हैंडल यूजर ने विकिपीडिया को नाम बदलने की सलाह दी है। Ed Krassenstein नाम के यूजर ने विकिपीडिया को पैसे मिलने तक नाम बदलने की सलाह दी है।

    इस पर एलन मस्क का नया जवाब सामने आया। मस्क ने कहा है कि वे विकिपीडिया को एक अरब डॉलर देने के लिए तैयार हैं, हालांकि, इसके लिए कंपनी को कम से कम एक साल के लिए अपना नाम डिकिपीडिया करना जरूरी होगा।

    खबरें और भी