Wi-Fi फुल सिग्नल दिखा रहा है लेकिन फिर भी Internet Slow? इन आसान तरीकों से करें ठीक
वाई-फाई सिग्नल पूरे होने पर भी इंटरनेट धीमा चलने की समस्या आम है, जिसकी वजह इंटरनेट कनेक्शन, राउटर या नेटवर्क ...और पढ़ें

Wi-Fi फुल सिग्नल दिखा रहा है लेकिन फिर भी Internet Slow? इन आसान तरीकों से करें ठीक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप घर या ऑफिस में वाई-फाई इस्तेमाल करते हैं, तो शायद आपको कभी न कभी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ा होगा जब आपके लैपटॉप या डिवाइस में सिग्नल तो पूरा शो कर रहा है, लेकिन इंटरनेट की स्पीड बहुत स्लो होती है। लोग अक्सर सोचते हैं कि समस्या वाई-फाई की वजह से है, जबकि असल वजह इंटरनेट कनेक्शन, राउटर या नेटवर्क सेटिंग्स से जुड़ी हो सकती है। अगर आपको भी ये समस्या हो रही है, तो इसे आसानी से ठीक करने के कुछ आसान तरीके हैं। आइए जानते हैं...
स्पीड टेस्ट करें
अगर Wi-Fi सिग्नल पूरे दिखा रहा है लेकिन वेबसाइट ओपन होने या वीडियो चलने में दिक्कत हो रही है, तो सबसे पहले इंटरनेट स्पीड चेक करें। अगर डाउनलोड और अपलोड स्पीड आपके प्लान के मुकाबले स्लो है, तो समस्या इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर की तरफ से है।
पहले करें राउटर को Restart
कभी कभी राउटर लंबे वक्त तक लगातार चलने की वजह से ऐसी समस्या पैदा कर देता है। ऐसी कंडीशन में राउटर को ऑफ करके करीब 30 सेकंड बाद दोबारा ऑन करें। इसके बाद फोन या लैपटॉप को Wi-Fi से कनेक्ट करके स्पीड फिर से देखें।
Wifi से जुड़े डिवाइस चेक करें
अगर आपके एक ही Wi-Fi से बहुत से मोबाइल, टीवी, लैपटॉप, कैमरा या दूसरे डिवाइस जुड़े हुए हैं, तो नेटवर्क पर ज्यादा लोड की वजह से भी स्पीड स्लो हो सकती है। खासकर अगर कोई डिवाइस बड़ी फाइल डाउनलोड कर रहा है या 4K वीडियो स्ट्रीम कर रहा है, तो बाकी फोन्स पर इंटरनेट स्लो मिलेगा। ऐसे डिवाइस को डिस्कनेक्ट करके स्पीड चेक करें।
सही नेटवर्क सेलेक्ट करें
इतना ही नहीं अगर आपके राउटर में 2.4GHz और 5GHz दोनों नेटवर्क हैं, तो जरूरत के हिसाब से ही सही नेटवर्क सेलेक्ट करें। 5GHz आमतौर पर ज्यादा स्पीड ऑफर करता है, लेकिन इसकी रेंज कम होती है। जबकि 2.4GHz नेटवर्क ज्यादा दूरी तक बेहतर चल सकता है।
Wi-Fi को फॉरगेट करें और दोबारा कनेक्ट करें
ज्यादा दिक्कत होने पर एक बार फोन या लैपटॉप में Wi-Fi नेटवर्क को Forget करके दोबारा पासवर्ड डालकर कनेक्ट करें। ऐसा करने से भी कनेक्शन से जुड़ी कुछ अस्थायी समस्याएं फिक्स हो सकती हैं।
