Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Flipkart I Love Mi Days सेल, Redmi Note 6 Pro से Poco F1 तक मिल रहा भारी डिस्काउंट

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Tue, 12 Feb 2019 05:47 PM (IST)

    Redmi Note 6 Pro, Redmi Note 5 Pro, Redmi Y2, Redmi 6 और Poco F1 जैसे स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है ...और पढ़ें

    Flipkart I Love Mi Days सेल, Redmi Note 6 Pro से Poco F1 तक मिल रहा भारी डिस्काउंट
    Flipkart I Love Mi Days सेल, Redmi Note 6 Pro से Poco F1 तक मिल रहा भारी डिस्काउंट

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। फोन निर्माता कंपनी Xiaomi और ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart ने साझेदारी के तहत I Love Mi days सेल की शुरुआत की है। इस सेल के तहत यूजर्स को Redmi Note 6 Pro, Redmi Note 5 Pro, Redmi Y2, Redmi 6 और Poco F1 जैसे स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं बल्कि Xiaomi के प्रोड्क्टस जैसे Mi TV, Mi Band, Mi speakers समेत कुछ अन्य पर भी डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। यह सेल 13 फरवरी तक चलेगी।

    I Love Mi days सेल:

    Redmi Note 6 Pro के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये के बजाय 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये के बजाय 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Redmi Y2 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुयपे में और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीद जा सकेगा। इसके अलावा 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

    Poco F1 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 21,999 रुपये के बजाय 17,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 24,999 रुपये के बजाय 20,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 30,999 रुपये की बजाय 24,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा 3,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा सकेगा।

    Redmi 6 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,499 रुपये के बजाय 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, Redmi Note 5 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये के बजाय 12,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

    खबरें और भी

    Mi TV 4A Pro, Mi TV 4 Pro, Mi TV 4X Pro और Mi LED smart TV 4A को भी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Xiaomi Mi Band को 1,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, Xiaomi Mi Speakers, Mi earphones, Mi power banks और अन्य Mi एसेसरीज को भी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा।

    यह भी पढ़ें:

    Samsung Galaxy M20 और M10 की तीसरी फ्लैश सेल, मिलेगा 3000 रु से ज्यादा का बेनिफिट

    Redmi Note 7, Note 7 Pro और Redmi Go भारत में होंगे लॉन्च! कीमत से फीचर्स तक पढ़ें

    Realme C1 (2019) की तीसरी फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart होगी शुरू, जानें लॉन्च