फोल्डेबल iPhone वाले इन यूजर्स को मिलेगा नया फोन, क्या आपको भी आ रही है ये दिक्कत?
एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन डुओ की इनर डिस्प्ले में क्रैक की शिकायतें सामने आई हैं, खासकर सेंट्रल हिंज पर। ...और पढ़ें

फोल्डेबल iPhone वाले इन यूजर्स को मिलेगा नया फोन, क्या आपको भी आ रही है ये दिक्कत?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने हाल ही में अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने iPhone Duo नाम दिया है। लॉन्च से बाद से ही इस डिवाइस का एक अलग ही क्रेज देखने को मिला। हालांकि अब इस डिवाइस की स्क्रीन में खराबी की शिकायतें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ यूजर्स के डिवाइस की इनर डिस्प्ले पर क्रैक दिखाई दे रहा है।
खास बात ये है कि कई मामलों में तो फोन को पहली बार ओपन करने और यूज करने के कुछ ही वक्त बाद ये समस्या सामने आई। शिकायतें मिलने के बाद अब एप्पल ने भी कुछ डिवाइस की स्क्रीन में आ रही दिक्कत को स्वीकार किया है।
स्क्रीन पर सबसे ज्यादा समस्या
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभावित फोन की स्क्रीन पर सबसे ज्यादा समस्या उस पार्ट में देखने को मिल रही है, जहां से डिवाइस बीच में फोल्ड होता है। इसी जगह को सेंट्रल हिंज कहा जाता है और ये हिस्सा काफी अहम होता है, क्योंकि फोन को बार-बार ओपन करने और बंद करने पर स्क्रीन इसी जगह से फोल्ड होती है। ऐसे में महंगे डिवाइस की डिस्प्ले में इस तरह की खराबी सामने आने से ग्राहकों की टेंशन बढ़ा गई है।
Apple ने खुद कहा है कि उसे iPhone Duo की कुछ यूनिट्स की इनर डिस्प्ले में दिक्कत आने की रिपोर्ट मिली है। कंपनी का कहना है कि फिलहाल ये परेशानी कुछ ही डिवाइस में सामने आई है। प्रभावित ग्राहकों को राहत देने के लिए एप्पल खराब डिवाइस को रिप्लेस करके नया डिवाइस उपलब्ध कराएगा।
iPhone Duo की स्क्रीन खराब हो जाए तो क्या करें?
अगर आपके iPhone Duo की इनर स्क्रीन पर क्रैक दिख रहा है या डिस्प्ले में कोई दूसरी दिक्कत आ रही है, तो उसे जल्द से जल्द AppleCare से कॉन्टैक्ट करें। कंपनी ने प्रभावित यूजर्स को रिप्लेसमेंट के लिए कॉन्टैक्ट करने की सलाह दी है। हालांकि रिप्लेसमेंट के लिए लागू शर्तों और पात्रता की पुष्टि AppleCare से होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।