यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
France में इस iPhone के बैन के बाद बेल्जियम ने शुरू की जांच, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
भारत में iPhone के क्रेज देखने को मिलता है। हाल ही में कंपनी ने अपनी लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में 4 फोन शामिल है। बता दें कि ...और पढ़ें

HighLights
- Apple ने अपनी लेटेस्ट सीरीज यानी iPhone 15 को लॉन्च किया है।
- इसने iPhone 12, iPhone 13 mini, iPhone 14 Pro और iPhone Pro Max को बंद कर दिया है।
- बता दें कि फ्रांस में iPhone 12 पर बैन लगा दिया है, इसकी पीछे की वजह से रेडिएशन है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। 12 सितंबर को Apple ने अपनी लेटेस्ट सीरीज यानी iPhone 15 को लॉन्च किया है। नए स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने कुछ डिवाइस को बंद भी कर दिया है। जिसमें iPhone 12, iPhone 13 mini, iPhone 14 Pro और iPhone Pro Max शामिल हैं। फिलहाल एक बड़ी सामने आई है कि फ्रांस ने iPhone 12 पर बैन लगा दिया है। इसका कारण रेडिएशन रिस्क है, जो सरकार द्वारा निर्धारित फोन के रेडिएशन एक्सपोजर लिमिट से ज्यादा है।
भले ही Apple ने इन सभी को खारीज कर दिया है, लेकिन इसके बाद बेल्जियम ने भी iPhone 12 से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों की भी समीक्षा करनी शुरू कर दी है।
बेल्जियम कर रहा iPhone की जॉच
बेल्जियम के राज्य सचिव ने मीडिया में इस बात की जानकारी दी कि यह सुनिश्चित करना उनका कर्तव्य है कि उनके नागरिक सुरक्षित हैं।
.jpg)
मिशेल ने यह भी कहा कि उन्होंने प्रोडक्ट के संभावित खतरे के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए IBPT-IBPT (रेगुलेटरी) से संपर्क किया है। बेशक, iPhone 12 को 2020 में लॉन्च किया गया था।
फोन को शुरुआत में सेल पर लाने के लिए Apple को फोन को रेडिएशन स्टैंडर्ड का पालन किया गया , लेकिन शायद अब ऐसा नहीं है।
यह भी पढ़ें - नए iPhones की कीमतों को कम करने के बजाय पुराने मॉडल्स पर भारी छूट देता है Apple, जानें ऐसा क्यों कर रही कंपनी
पूरे यूरोप में बैन हो सकता है iPhone 12
बता दें कि फ्रांस के बैन ने पूरे यूरोप में इस फोन के बैन को प्रभावित कर सकता है। जर्मनी में रेगुलेटर्स भी इस मामले की जांच कर रहे हैं और एक स्पेनिश कंज्यूमर्स ग्रुप देश में डिवाइस को सेल से हटाने के लिए अभियान चला रहा है।
Apple ने बंद की iPhone 12 की सेल
इसके Apple ने इस सप्ताह iPhone 12 की बिक्री बंद कर दी। ये जानकारी iPhone 15 के लॉन्च के समय ही आई है। अब देखना ये है कि कंपनी इसके लिए क्या करने का प्लान बना रही है।
यह भी पढ़ें - नए iPhones की कीमतों को कम करने के बजाय पुराने मॉडल्स पर भारी छूट देता है Apple, जानें ऐसा क्यों कर रही कंपनी