Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Flipkart Dussehra sale 2022: iPhone, लैपटॉप और Gadgets पर मिलेगा छप्पर फाड़ डिस्काउंट, न गवाएं मौका

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Wed, 05 Oct 2022 04:54 PM (IST)

    Flipkart Dussehra sale 2022 फ्लिपकार्ट की दशहरा सेल आज से शुरू हो गई है। इस सेल में iPhones 5G Android फोन स्मार्टवॉच लैपटॉप वायरलेस इयरफ़ोन पर ऑफर्स ...और पढ़ें

    Flipkart Dussehra sale 2022: इन गैजेट्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट
    Flipkart Dussehra sale 2022: इन गैजेट्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। फ्लिपकार्ट की दशहरा सेल अब वेबसाइट पर लाइव है। प्लेटफॉर्म लगभग वही डील ऑफर कर रहा है, जो उसने बिग बिलियन डेज सेल इवेंट के दौरान पेश की थी।इस सेल मे भी आपको iPhones, 5G Android फोन, स्मार्टवॉच, लैपटॉप, वायरलेस इयरफ़ोन आदि पर भारी डिस्काउंट्स और ऑफ़र्स मिल रहे हैं। अगर आप इनमें से किसी भी कटैगरी में प्रोडक्ट्स खरीदने की योजना बना रहे हैं, यहां बताई गई कुछ डील्स और ऑफर्स को देख सकते हैं। इस सेल में HDFC कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी और ज्यादातर प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा है।

    iPhone 13 पर मिल रहा है ऑफर

    फ्लिपकार्ट अपनी सेल में iPhone 13 को 69,900 रुपये के बजाय 59,990 रुपये की रियायती कीमत पर बेच रहा है। इसका मतलब है कि प्लेटफॉर्म इस पर 9,910 रुपये की छूट दे रहा है। वहीं HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर भी आपको 1,250 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर मिलता है।जिसके बाद इसकी कीमत 58,740 रुपये हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- WhatsApp की मदद से फोन पर ऐसे डाउनलोड करें पैन और आधार कार्ड, यहां जानें तरीका

    Realme फोन्स पर मिल रहा ऑफर

    Realme 9 Pro 5G और Realme 9i क्रमशः 15,599 रुपये और 13,949 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध हैं। फ्लिपकार्ट दशहरा सेल के दौरान नथिंग फोन (1) को 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप बैंक और दूसरे ऑफर्स का फायदा उठाते हैं तो कीमत और भी कम हो सकती है।

    लैपटॉप पर ऑफर

    फ्लिपकार्ट सेल में HP विक्टस लैपटॉप का कोर i5 मॉडल 65,990 रुपये में बिक रहा है और बैंक ऑफर्स के साथ आप इसे और भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। यह लैपटॉप कैजुअल गेमर्स के लिए काफी अच्छा विकल्प है। इसमें आपको एंट्री-लेवल 4GB ग्राफिक्स कार्ड है। वहीं इसी लैपटॉप के कोर i7 वेरिएंट की कीमत 84,990 रुपये होगी। इसके अलावा Realme Book (Slim) 32,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बिक रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dussehra Sale 2022: आईफोन के इन मॉडल्स पर मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट, यहां जानें ऑफर्स और डिटेल्स

    गैलेक्सी वॉच की कीमत में भी गिरावट

    सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4 फ्लिपकार्ट की सेल में 11,499 रुपये में बिक रहा है। इसे HDFC बैंक कार्ड के साथ केवल 10,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    मौजूदा सेल के दौरान 32 इंच के Mi 5A (2022 मॉडल) स्मार्ट टीवी को 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं 43 इंच का क्रिस्टल 4K अल्ट्रा एचडी (4K) LED स्मार्ट टिज़ेन टीवी 29,999 रुपये में उपलब्ध है।