विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Year 2024 के खास मौके पर अपनों को गिफ्ट करें ये स्मार्टफोन, देखते ही खुशी हो जाएगी दोगुनी

By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
Published: Sun, 31 Dec 2023 02:00 PM (IST)

नए साल के मौके पर हर कोई अपने चाहने वालों को गिफ्ट देता है। ऐसे में अगर आप भी किसी ...और पढ़ें

नए साल के मौके पर अपनों को गिफ्ट करें ये स्मार्टफोन
नए साल के मौके पर अपनों को गिफ्ट करें ये स्मार्टफोन

HighLights

  1. नए साल पर iPhone 15 गिफ्ट कर सकते हैं।
  2. OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन भी अच्छा विकल्प है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 खत्म होने में बस चंद घंटे का ही समय बचा है और इसके बाद हम नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में हर कोई अपने चाहने वालों को तोहफे देगा। अगर आप भी इस नए साल के अवसर पर अपनों को कुछ खास तोहफा देने वाले हैं, तो हम यहां कुछ ऐसे स्मार्टफोन लेकर आए हैं। जिन्हें आप चाहने वालों को तोहफे के रूप में दे सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

iPhone 15

अगर आपके पास आईफोन खरीदने के लिए बजट है और गिफ्ट को लेकर कन्फ्यूज हो रहे हैं, तो आप इसे अपने चाहनों वालों को तोहफे के रूप में दे सकते हैं। यह गिफ्ट उन्हें बेहद पसंद आएगा। एपल के इस फ्लैगशिप फोन में कमाल के स्पेक्स ऑफर किए जाते हैं।

Samsung Galaxy S23FE

सैमसंग के इस प्रीमियम स्मार्टफोन को अगर आप नए साल के मौके पर किसी को गिफ्ट करते हैं, तो ये उनके लिए खास बन जाएगा। यह फोन 59,999 रुपये की कीमत में आता है। इसमें एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम और 4500 एमएएच की बैटरी प्रदान की जाती है।

ये भी पढ़ें- पुराना Smartphone रिपेयर कराते वक्त ध्यान रखें ये जरूरी बातें, वरना छोटी सी मिस्टेक करवा देगी नुकसान

OnePlus 11R 5G

OnePlus की तरफ से आने वाला ये 5G स्मार्टफोन आपके चाहने वालों के अगले साल को खास बना देगा। 39,999 रुपये की कीमत वाले इस फोन को नए साल के मौके पर अपनों को गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाता है।

Motorola Edge 40

मोटोरोला के इस मिड रेंज स्मार्टफोन को लिस्ट में शामिल किया गया है। इसमें कंपनी फ्लैगशिप फीचर्स ऑफर करती है। किसी को नए साल के मौके पर तोहफा देने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इसकी तरफ देख सकते हैं। इसमें 4,400 एमएएच की बैटरी और IP68 की रेटिंग मिलती है।

ये भी पढ़ें- Honor Magic 6 सीरीज के लिए इस दिन होगा इवेंट, लॉन्च होने वाले हैं दो शानदार स्मार्टफोन