Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gizmore की स्मार्टवॉच ने की धमाकेदार एंट्री, कम बजट में एलेक्सा और एपल सिरी का भी मिलेगा सपोर्ट

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 20 Feb 2023 04:58 PM (GMT+05:30)

    Gizmore Announced New Smartwatch भारतीय कंपनी Gizmore ने ग्राहकों के लिए एक नई स्मार्टवॉच Gizmore Cloud पेश की है। भारतीय ग्राहकों के बजट का ध्यान रखत ...और पढ़ें

    Gizmore Announced New Smartwatch Gizmore Cloud, Pic Courtesy- Gizmore
    Gizmore Announced New Smartwatch Gizmore Cloud, Pic Courtesy- Gizmore

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप कम बजट में एक अच्छी स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास होने वाली है। भारतीय कंपनी Gizmore ने अपने ग्राहकों के लिए मार्केट में एक शानदार स्मार्टवॉच पेश की है। खास बात ये है कि Gizmore ने भारतीय ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए Gizmore Cloud को पेश किया है।

    कंपनी ने नई स्मार्टवॉच को 1,199 रुपये के दाम पर लॉन्च किया है। आइए घरेलू कंपनी की इस नई स्मार्टवॉच की खूबियों पर एक नजर डालेंः

    धूप में भी डिस्प्ले पर रहेगी ब्राइटनेस

    कंपनी ने अपनी नई स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले में यूजर के लिए 500 निट्स ब्राइनेट का फीचर दिया गया है।

    इस फीचर की मदद से यूजर को धूप में भी वॉच की स्क्रीन देखने में परेशानी नहीं आएगी। नई वॉच ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कॉलिंग फीचर के साथ लाई गई है।

    एलेक्सा और सिरी का मिल रहा है सपोर्ट

    Gizmore Cloud स्मार्टवॉच में कंपनी ने अमेजन की एलेक्सा और एप्पल की सिरी सपोर्ट का फीचर भी जोड़ा है। इसके अलावा Gizmore की नई वॉच वाटर रेजिस्टेंट फीचर के साथ पेश हुई है। बैटरी की बात करें तो, वॉच 7 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ आती है।

    जबकि, कॉलिंग के साथ वॉच की बैटरी 2 दिनों तक चलती है।  Gizmore ने नई वॉच में हार्ट रेट ट्रैकर, स्लीप मॉनिटर, पीरियड ट्रैकर जैसे फीचर भी जोड़े गए हैं।

    कहां से खरीद सकते हैं Gizmore Cloud

    नई स्मार्टवॉच Gizmore Cloud की खरीदारी ऑनलाइन की जा सकेगी। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर Gizmore Cloud उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर स्मार्टवॉच को 4499 मार्केट प्राइस पर लिस्ट किया गया है। जबकि ऑफर के तहत स्मार्टवॉच को मात्र 1199 रुपये में खरीदने का शानदार मौका दिया जा रहा है।

    ये भी पढ़ेंः फेसबुक कसेगा फर्जी अकाउंट पर नकेल, पेड सर्विस के साथ ऐसे पक्की होगी सुरक्षा, जानें पूरा प्रोसेस

    Twitter के सीईओ Elon Musk और Donald Trump को विवादित शख्सियत मानता है ChatGPT, मस्क ने दिया ये जवाब

    खबरें और भी