Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gmail पर भी ट्रांसलेट कर सकेंगे दूसरी लैंग्वेज में आए Email, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 08:46 PM (IST)

    Gmail गूगल की सबसे लोकप्रिय सर्विसेज में से एक है जिसे लाखों लोग दुनियाभर में इस्तेमाल करते हैं। अपने यूजर्स की जरूरतों को समझते हुए कंपनी नए अपडेट ला ...और पढ़ें

    Gmail पर भी ट्रांसलेट कर सकेंगे दूसरी लैंग्वेज में आए Email, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप
    Gmail पर भी ट्रांसलेट कर सकेंगे दूसरी लैंग्वेज में आए Email, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप

    HighLights

    1. जीमेल मोबाइल ऐप अपने यूजर्स को कई फीचर्स देता है।
    2. इसकी मदद से आप सीधे ऐप में ही ईमेल का ट्रांसलेट कर सकते हैं। यह सुविधा ऑटोमेटिकली ईमेल लैंग्वेज का पता लगाती है।
    3. यह सुविधा जीमेल वेब वर्जन में पहले से ही उपलब्ध है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल की सबसे खास सुविधाओं में जीमेल भी आता है। इसका मोबाइल ऐप अब यूजर्स को सीधे ऐप में ही ईमेल को ट्रांसलेट करने देता है। बता दें कि पहले यह सुविधा केवल जीमेल के वेब वर्जन में ही थी। नया फीचर अब एंड्रॉइड और iOS दोनों डिवाइस के लिए उपलब्ध कराया गया है।

    Google ने अपने ब्लॉक पोस्ट में बताया कि सालों से हमारे यूजर्स वेब पर जीमेल में 100 से अधिक लैंग्वेज में आसानी से ईमेल का ट्रांसलेट करते चले आ रहै है। लेकिन अब हम जीमेल मोबाइल ऐप में भी एक मैन ट्रांसलेट इंटीग्रेशन को पेश किया हैं, जो कई भाषाओं में आपके इमेल को ट्रांसलेट करने देता है।

    कैसे काम करता है फीचर

    इस फीचर की मदद से आप आसानी से किसी भी इमेल को अपनी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं। इससे आप किसी भी लैंग्वेज में अपने ईमेल को ट्रांसलेट कर सकते हैं।

    जीमेल ऐप ऑटोमेटिकली ईमेल कंटेंट की भाषा का पता लगाता है और ईमेल के सबसे ऊपर एक बैनर दिखाता है। इससे यूजर इन इमेज को पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    यह भी पढ़ें - बगैर इंटरनेट के भी कर पाएंगे Google Translate का इस्तेमाल, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

    जीमेल ऐप में ईमेल का कैसे करें ट्रांसलेट

    • इसके लिए सबसे पहले जीमेल ऐप खोलें और वह ईमेल खोजें जिसे आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं।
    • इसके बाद ईमेल के ऊपरी दाएं कोने में 3डॉट पर टैप करें।
    • इसके बाद ट्रांसलेट चुनें।
    • अब वह भाषा चुनें, जिसमें आप ईमेल का ट्रांसलेट करना चाहते हैं।
    • इसके बाद ईमेल नई भाषा में ट्रांसलेट हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार! 4 दिन बाद मार्केट में एट्री लेगा Google का लेटेस्ट Pixel Phone, जानें कितनी हो सकती है कीमत

    खबरें और भी