Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gmail अपडेट: Smart Compose से offline Mode तक ये 3 नए फीचर्स यूजर्स के आएंगे बेहद काम

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Wed, 30 Jan 2019 08:24 AM (IST)

    Gmail के सभी नए फीचर्स गूगल की मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स पर आधारित हैं ...और पढ़ें

    Gmail अपडेट: Smart Compose से offline Mode तक ये 3 नए फीचर्स यूजर्स के आएंगे बेहद काम
    Gmail अपडेट: Smart Compose से offline Mode तक ये 3 नए फीचर्स यूजर्स के आएंगे बेहद काम

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Gmail का इस्तेमाल निजी और व्यवसायिक कार्यों के लिए दुनियाभर के यूजर्स द्वारा किया जाता है। पिछले वर्ष इस सॉफ्टवेयर का डिजाइन पूरी तरह से बदल दिया गया है जिसके चलते तीन नए फंक्शन्स या फीचर भी पेश किए गए हैं। सभी नए फीचर्स गूगल की मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स पर आधारित हैं। इसके साथ ही Gmail को रिडिजाइन भी किया गया है।

    Gmail के नए फंक्शन्स और फीचर:

    इसमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय Smart Compose है। इस फीचर को Google की मशीन लर्निंग तकनीक द्वारा बनाया गया है। यह यूजर्स को किसी भी वाक्य को पूरा करने में मदद करता है। इसके अलावा Gmail के नए अपग्रेड में एक नया ऑफलाइन मोड भी एड किया गया है। इसकी मदद से यूजर्स किसी भी मेल को बिना इंटरनेट कनेक्शन के ही सर्च और सेंड कर सकते हैं। वहीं, Nudge फीचर भी एड किया गया है जो यूजर्स को इस बात का रिमांइडर देगा की यूजर ने किस ईमेल का रिप्लाई नहीं किया है। Google ने यह तीन बड़े बदलाव जरुर किए हैं। लेकिन कंपनी लगातार छोटे-छोटे अपडेट्स भी यूजर्स के लिए देती रहती है।

    Gmail के अन्य फीचर्स:

    एक ब्लॉग पोस्ट से पता चला है कि Gmail यूजर्स को Gmail compose विंडो से Undo और Redo की अनुमित भी दी जा रही है। साथ ही Google एक KEY भी एड करने वाला है जो स्ट्राइकथ्रू टेक्सट और ईमेल को डाउनलोड करने की क्षमता प्रदान करेगी। यह Gmail मैसेजेज .EML फाइल्स में सेव किए जा सकेंगे। इस पर Google ने कहा कि अगर यूजर ने ड्राफ्ट ईमेल के कंटेंट को गलती से डिलीट कर दिया है तो वो उसे compose view से वापस ला पाएंगे। यूजर्स के पास Undo और Redo दोनों विकल्प मौजूद होंगे।

    यह भी पढ़ें:

    नई Series के साथ भारत में दस्तक दे रहा है OPPO, ऑनलाइन मार्केट में मचाएगा धमाल

    Nokia 3.1, Nokia 5.1 और Nokia 6.1 की कीमतों में हुई कटौती, जानें नई कीमत

    Xiaomi Mi 9 को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ फरवरी में किया जा सकता है लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स  

    खबरें और भी