Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नया और बेहतर हुआ Google Gmail, Emoji रिएक्शन का कर सकते हैं अब सभी यूजर्स इस्तेमाल

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 09:21 AM (IST)

    Emoji reactions in Gmailमैसेजिंग और चैटिंग का मजा इमोजी के बिना कुछ अधूरा सा होता है। इमोजी के साथ वर्चुअल वर्ल्ड में एक यूजर दूसरे यूजर को अपने मूड क ...और पढ़ें

    बेहतर हुआ Google Gmail, Emoji रिएक्शन का कर सकते हैं अब इस्तेमाल
    बेहतर हुआ Google Gmail, Emoji रिएक्शन का कर सकते हैं अब इस्तेमाल

    HighLights

    1. गूगल ने अपने सभी जीमेल यूजर्स के लिए इमोजी रिएक्शन की सुविधा पेश कर दी है।
    2. इमोजी रिएक्शन फीचर का इस्तेमाल पहले केवल एंड्रॉइड यूजर्स ही कर पा रहे थे।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मैसेजिंग और चैटिंग का मजा इमोजी के बिना कुछ अधूरा सा होता है। इमोजी के साथ वर्चुअल वर्ल्ड में एक यूजर दूसरे यूजर को अपने मूड की जानकारी दे सकता है।

    इसी कड़ी में अब गूगल यूजर्स भी जीमेल का इस्तेमाल करने के दौरान इमोजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, गूगल ने अपने सभी जीमेल यूजर्स के लिए इमोजी रिएक्शन की सुविधा पेश कर दी है।

    एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स कर सकते हैं इस्तेमाल

    दरअसल, गूगल ने पहले यह सुविधा पहले केवल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए पेश की थी। कंपनी का इमोजी रिएक्शन 3 अक्टूबर से एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया था।

    अब इसी कड़ी में नया अपडेट आईओएस यूजर्स के लिए सामने आया है। आईफोन में भी जीमेल यूजर्स इमोजी रिएक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल ने यूजर्स के लिए नया अपडेट अपने ब्लॉग पोस्ट के साथ जारी किया है।

    ये भी पढ़ेंः Google vs WhatsApp: वॉ्टसऐप इमोजी से कैसे अलग है emoji kitchen; क्यों पॉपुलर हो रहा चैटिंग का नया ये तरीका

    कैसे करें जीमेल में इमोजी रिएक्शन का इस्तेमाल

    इमोजी रिएक्शन का इस्तेमाल करने के लिए जरूरी होगा कि एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स जीमेल ऐप को अपडेट करें। पर्सनल जीमेल अकाउंट के साथ मोबाइल और डेस्कटॉप पर यूजर्स मैसेज के नीचे एक स्माइली फेस आइकन को देख सकेंगे।

    जैसे ही इस स्माइली आइकन पर क्लिक करते हैं तो इमोजी को सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा। इमोजी को सेलेक्ट करने के साथ ही इसे जीमेल यूजर को सेंड कर सकेंगे।

    ये भी पढ़ेंः Gmail में क्यूट Emoji Reaction का शुरू हुआ सिलसिला, एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा फीचर, ऐसे करेगा काम

    गूगल ने नए फीचर के लिए अपने ब्लॉग पोस्ट पर इस ऑप्शन को जीमेल पर दिखाने की भी कोशिश की है।

    खबरें और भी