Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google क्रोम पर मल्टीपल टैब के साथ क्रैशिंग और स्लोडाउन की नहीं आएगी परेशानी, मेमोरी यूसेज वाला नया फीचर आएगा अब काम

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 10:20 AM (IST)

    Chrome new tab memory usage feature कई बार एक समय पर बहुत सारे टैब्स पर काम करने के साथ स्लोडाउन और क्रैशिंग की परेशानी आती है। ऐसे में मेमोरी यूसेज क ...और पढ़ें

    मल्टीपल टैब के साथ क्रैशिंग और स्लोडाउन की नहीं आएगी अब परेशानी
    मल्टीपल टैब के साथ क्रैशिंग और स्लोडाउन की नहीं आएगी अब परेशानी

    HighLights

    1. गूगल ने क्रोम यूजर्स के लिए मेमोरी यूसेज से जुड़ा एक नया फीचर पेश किया है।
    2. मेमोरी यूसेज से जुड़े नए फीचर को सेटिंग्स में खोजने की जरूरत नहीं होगी।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल अपने क्रोम यूजर्स के लिए अलग-अलग फीचर्स को पेश करता रहता है। इसी कड़ी में यूजर्स की सुविधा के लिए कंपनी ने एक नए फीचर को पेश किया है।

    गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो इस नए अपडेट की जानकारी आपको भी होनी चाहिए। दरअसल, गूगल टैब के साथ मेमोरी यूसेज की जानकारी अब आसानी से चेक की जा सकती है।

    मेमोरी यूसेज फीचर का क्या होगा फायदा

    कई बार एक समय पर बहुत सारे टैब्स पर काम करने के साथ स्लोडाउन और क्रैशिंग की परेशानी आती है। ऐसे में मेमोरी यूसेज की जानकारी के साथ यूजर टैब्स को पहले से बेहतर तरीके से मैनेज कर सकेगा।

    किसी खास स्थिति मेमोरी यूसेज के साथ कम जरूरत वाले टैब्स को यूजर को क्लॉज कर सकता है।

    गूगल क्रोम का नया फीचर कैसे करता है काम

    दरअसल, गूगल क्रोम पर किसी टैब की मेमोरी यूसेज (memory usage) को लैपटॉप या पीसी पर आसानी से चेक किया जा सकता है। अगर आप लैपटॉप पर काम कर रहे हैं और मल्टीपल टैब का इस्तेमाल कर रहे हैं तो हर टैब पर माउस कर्सर को रोक कर मेमोरी यूसेज देख सकते हैं। माउस कर्सर को किसी एक टैब पर रखने के साथ ही मेगाबाइट में इसकी जानकारी स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगी।

    ये भी पढ़ेंः Spam Message की Google पहले ही कर लेगा पहचान, इस सेटिंग से खुद ही ब्लॉक हो जाएंगे मैसेज

    कौन-से यूजर्स कर सकते हैं फीचर का इस्तेमाल

    क्रोम यूजर्स के लिए मेमोरी यूजर फीचर (chrome new tab memory usage feature) अभी रोलआउट किया जा रहा है। ऐसे में हो सकता है कि आप क्रोम का इस्तेमाल करने के दौरान इस फीचर को न पा सकें। गूगल के इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। नए फीचर के लिए आपको कुछ और दिन का इंतजार करना पड़ सकता है।

    ये भी पढ़ेंः Google ने भेजा जरूरी अलर्ट और आपने कर दिया मिस, परेशान न हों; अब नए फीचर के साथ आसान होगा काम

    खबरें और भी