यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस Women’s Day पर Google ने अलग अंदाज में दी महिलाओं को सलामी, बहुत खास है आज का Doodle
Google ने आज का अपना डुडल दुनिया भर की महिलाओ के लिए डेडिकेट किया है। आज के दिन यानी 8 मार्च को दुनिया भर में इंटरनेशनल वुमन्स डे के रुप मनाया जाता है ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google समय-समय पर अपने डुडल के माध्यम से खास घटनाओं, खास दिनों और खास लोगों को याद करता है। इस बार भी गगूल ने इंटरनेशनस वुमन्स डे पर अपने doodle को महिलाओं के लिए डेडिकेट किया है।
जब आप इस डुडल को देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि ‘GOOGLE’ के हर अक्षर में उन कई क्षेत्रों में से कुछ को हाइलाइट किया गया हैं, जिनमें दुनिया भर की महिलाएं एक-दूसरे की प्रगति और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए एक-दूसरे का समर्थन करती हैं।
महिलाओं के लिए है आज का डुडल
आज का Google Doodle इंटरनेशनल वुमन्स डे को सम्मानित करने के लिए बनाया गया है, जिसमें महिलाएं महिलाओं का समर्थन करती दिख रही हैं। आज के डूडल को डूडल आर्टिस्ट एलिसा विनन्स ने चित्रित किया है।
.jpg)
इंटरनेशनल वुमन्स डे 2023
हर साल दुनिया भर में 8 मार्च को वुमन्स डे के रुप में मनाया जाता है। लेकिन भारत के लिए खास बात ये है कि इस बार भारत के सबसे बड़े त्यौहार में से एक यानी होली भी 8 मार्च को ही मनाई जा रही है। इसके बावजूद गूगल ने अपने डुडल को महिला दिवस के सम्मान में पेश किया
खबरें और भी
महिलाओं को समर्थन करती हैं महिलाएं
इस बार का डुडल महिलाओं की एकजुटता और एक दूसरे प्रति सहयोग को दर्शाता है। ये उन प्रभावशाली पदों पर बैठी महिलाओं के लिए है, जो हर जगह महिलाओं के जीवन के केंद्रीय मुद्दों पर प्रगति की वकालत करती हैं। उन महिलाएं के लिए भी है, जो अपने अधिकारों के लिए तलाशने और सीखने के लिए एक साथ आती हैं। साथ ही अन महिलाएं के लिए भी है, जो मातृत्व में एक-दूसरे के लिए महत्वपूर्ण सपोर्ट सिस्टम हैं।
.jpg)
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 डूडल बनाने के पीछे अपने विचार साझा करते हुए, एलिसा विनन्स ने कहा कि इस बार हमारी थीम ‘महिलाओं का समर्थन करने वाली महिलाएं’ थी, इसलिए मैं उन सभी तरीकों पर विचार करने में बहुत समय व्यतीत कर पाई, जिनसे मुझे समर्थन मिला है।