Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gmail में होंगे ये 6 बड़े बदलाव, गूगल ने कहा ‘नए फीचर्स को लेकर अपडेट का काम जारी’

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Mon, 16 Apr 2018 05:06 PM (GMT+05:30)

    Gmail के नए अपडेट को लेकर गूगल ने पुष्टी कर दी है। हालांकि, कंपनी ने नए फीचर्स के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। ...और पढ़ें

    Gmail में होंगे ये 6 बड़े बदलाव, गूगल ने कहा ‘नए फीचर्स को लेकर अपडेट का काम जारी’
    Gmail में होंगे ये 6 बड़े बदलाव, गूगल ने कहा ‘नए फीचर्स को लेकर अपडेट का काम जारी’

    नई दिल्ली(टेक डेस्क)। Gmail के नए स्वरूप को लेकर जारी अफवाहों के बीच एक नई रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक अब गूगल ने भी बदलाव को लेकर पुष्टी कर दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने माना है कि कंपनी Gmail के नए अपग्रेड को लेकर टेस्टिंग कर रही है। रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया है कि जल्द गूगल Gmail का नया अपडेट जारी करेगा।

    क्या कहा गूगल ने?

    एक मीडिया पोर्टल को दिए बयान में गूगल के एक अधिकारी ने माना कि कंपनी Gmail के नए अपडेट को लेकर काम कर रही है। गूगल के अधिकारी के मुताबिक, ‘Gmail के नए फीचर्स को लेकर काम जारी है, ऐसे में अभी कुछ भी कहना सही नहीं है। हां, हम ये मानते हैं कि Gmail के नए फीचर्स पर हमारी टीम काम कर रही है। अपडेट पूरा होने के बाद हम इसके फीचर्स के बारे में बता सकेंगे।

    ये होगा बदलाव

    जीमेल के नए अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स मिल सकते हैं। अपडेट के बाद जीमेल के नए लुक में यूजर्स गूगल कैलेंडर को सीधे जीमेल से ही एक्सेकस कर सकेंगे। इससे आउटलुक का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को काफी आसानी होगी।

    ये होंगे नए फीचर्स- जीमेल के नए अपडेट में यूजर्स को ये नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

    स्नूज

    यूजर किसी भी नए मेल को स्नूजज कर सकेंगे। ये फीचर बिल्कुल अलार्म स्नूज की तरह काम करेगा। इस फीचर की मदद से स्नूज किया ईमेल कुछ देर बाद आपके इन बॉक्स में शो करने लगेगा। इस फीचर के कारण यूजर्स उन मेल को इनबॉक्सज से हटा सकेंगे जिनका रिप्लाकइ वो तुरंत नहीं दे सकते हैं।

    खबरें और भी

    ऑटो रिप्लाई

    नए अपडेट के बाद आइफोन और एंड्रायड के यूजर्स अपने जीमेल में ऑटो रिप्लाई का ऑप्शरन एक्टिव कर सकेंगे।

    ऑफलाइन

    जीमेल में फलाइन मेल को भी और बेहतर किया जाएगा। गूगल मैप की तरह ही जीमेल में भी ऑफलाइन फीचर को शानदार बनाने को लेकर गूगल की तरफ से काम किया गया है। हालाकि गूगल की तरफ से नई डिजाइन को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    एप्स पर पहुंचना होगा आसान

    नए अपडेट में यूजर्स को एप्स तक पहुंचने के लिए अपना जीमेल नहीं बंद करना पड़ेगा। बल्कि यूजर्स Gmail से G Suite एप्स पर आसानी से पहुंच सकेंगे।

    इन बातों के लिए नहीं करना होगा टाइप

    इस अपडेट के बाद यूजर्स को मेल का जवाब देने के लिए टाइप करने की जरुरत नहीं होगी. जीमेल यूजर्स को Thank you, Let’s go जैसे जवाब प्री-टाइप्ड ऑप्शन में मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें:

    अच्छी फोटोग्राफी के लिए लीजिए इन एप्स की मदद, मिलेगी DSLR वाली क्वालिटी

    2018 में लॉन्च हुए ये लैपटॉप आ सकते हैं आपको पसंद, जानें फीचर्स

    अपनी पसंद की भाषा में व्हॉट्सएप को करें इस्तेमाल, अपनाएं ये 5

    जल्द आ रहा है जियो सिम वाला लैपटॉप: 5 बड़ी बातें जो आपको जाननी चाहिए