Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google ने Doodle बनाकर की लोगों से वोट डालने की अपील, क्लिक करते ही मिलेंगी इलेक्शन से जुड़ी जानकारियां

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 01:31 PM (IST)

    देश में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा है। वहीं सर्च इंजन गूगल भी इस मौके पर मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहा है। ऐसा कर ...और पढ़ें

    गूगल ने बनाया खास तरह का डूडल
    गूगल ने बनाया खास तरह का डूडल

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Doodle on LokSabha Election: आज 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। इस खास मौके पर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के मकसद से Google ने एक खास तरह का Doodle तैयार किया है।

    यह गूगल डूडल होम पेज पर मौजूद है। इस पर क्लिक करते ही लोकसभा चुनाव से संबधित लेटेस्ट जानकारी मिल जाती है। पहले चरण की वोटिंग के दौरान भी गूगल ने क्रिएटिव डूडल बनाया था। आइए जानते हैं कि गूगल के इस डूडल में क्या खास है।

    Google ने बनाया Doodle

    भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा है। वहीं, गूगल भी इस मौके पर मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहा है। ऐसा करने के लिए उसने डूडल का सहारा लिया है। इस पर क्लिक करने के बाद मतदाताओं को लोकसभा चुनाव 2024 से संबधित खबरें और ताजातरीन अपडेट मिल जाती हैं।

    इस डूडल में एक व्यक्ति की तर्जनी उंगली को दिखाया गया है, जिस पर नीली स्याही लगी हुई है। यानी इसका मतलब साफ है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में भागीदार बनने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन खास अपील कर रहा है।

    खबरें और भी

    खास मौकों पर गूगल बनाता है डूडल

    गूगल के द्वारा खास मौकों पर ऐसे डूडल तैयार किए जाते हैं। इनका मकसद उस खास दिन या किसी खास चीज के बारे में जानकारी देना होता है। आमतौर पर डूडल किसी स्पेशल दिन के लिए बनाया जाता है।

    13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग

    देश के 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसके लिए तकरीबन 1.67 लाख पोलिंग स्टेशन तैयार किए गए हैं। दूसरे चरण में कुल 1,202 कैंडिडेट्स अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें 1098 पुरुष, 102 महिला और 2 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। दूसरे चरण में 16 करोड़ वोटर्स हैं। बता दें लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण का मतदान, Voter Helpline App से सेकंड्स में पता करें अपना पोलिंग बूथ