Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google ने Doodle बनाकर रूसी गणितज्ञ Olga Ladyzhenskaya को किया याद

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Thu, 07 Mar 2019 05:42 PM (IST)

    Olga Ladyzhenskaya रूस की बहुत बड़ी गणितज्ञ थीं। उन्होंने पार्शियल डिफरेंशल इक्वेशन और फ्लुइड डायनामिक्स के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण काम किए हैं ...और पढ़ें

    Google ने Doodle बनाकर रूसी गणितज्ञ Olga Ladyzhenskaya को किया याद
    Google ने Doodle बनाकर रूसी गणितज्ञ Olga Ladyzhenskaya को किया याद

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सर्च इंजन Google ने Doodle बनाकर रूसी गणितज्ञ Olga Ladyzhenskaya को याद किया है। आज उनका 97वां जन्मदिन है। Olga Ladyzhenskaya रूस की बहुत बड़ी गणितज्ञ थीं। उन्होंने पार्शियल डिफरेंशल इक्वेशन और फ्लुइड डायनामिक्स के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। Google ने अपने Doodle में उनके डिफरेंशल इक्वेशन को भी अंकित किया है जो उनके काम को दर्शाता है। उन्हें 2002 में Lomonosov Gold Medal से भी नवाजा गया था।

    Google Doodle अब एक ट्रेडिशन बन चुका है। Google हर अहम दिन का Doodle बनाता है। इसका एक सबसे बड़ा फायदा यह भी लोगों के हर अहम की जानकारी हो जाती है। Google हर खास अवसर, जाने-माने लोगों के जन्मदिन पर Doodle बनाता है। Google के अल्फाबेट O की जगह फ्लुइड डायनामिक्स को दर्शाया गया है। साथ ही नीचे की तरफ डिफरेंशल इक्वेशन दिया गया है। वहीं, दूसरे O की जगह Olga Ladyzhenskaya के इमोजी को दर्शाया गया है।

    Olga Ladyzhenskaya

    इनका जन्म 7 मार्च 1922 को रूस के Kologriv में हुआ था। Olga Ladyzhenskaya के पिता भी एक गणितज्ञ थे जिनकी सन 1939 में हत्या कर दी गई थी। जब वो 15 वर्ष की थीं तो उनके पिता को एनिमी ऑफ पीपुल बताकर सोवियत सरकार ने गिरफ्तार किया था। वो रूस की लेनिनग्राद यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करना चाहती थीं लेकिन पिता के नाम की वजह से उन्हें यहां एडमिशन नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने रूस की मॉस्को यूनिवर्सिटी से स्नातक तक की पढ़ाई की। इसके बाद 1953 में लेनिनग्राद और मॉस्को स्टेट से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की।

    पढ़ाई पूरी करने के बाद वो लोगों को कुछ सालों तक पढ़ाया और सन 1959 में पीटर्सबर्ग मैथमेटिकल सोसायटी की सदस्य बनीं और 1990 में इसी सोसायटी की अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुई। 12 जनवरी 2004 को Olga Ladyzhenskaya निधन हो गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Google Chrome को हिंदी या किसी अन्य भाषा में इस्तेमाल करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    Google ने Play Store से हटाए 28 फर्जी ऐप्स, अपने स्मार्टफोन से इन्हें हटाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    Jio Group Talk ऐप के जरिए एक साथ 10 लोगों से कर सकेंगे बात, जानें कैसे करता है काम