Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google Doodle Pani Puri: गूगल ने गोलगप्पे पर बनाया मजेदार डूडल, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 12 Jul 2023 09:00 AM (IST)

    Google Doodle Today Celebrating Pani Puri Game Know How To Play गूगल के डूडल में आज भारत का एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड नजर आ रहा है। हालांकि यह सिर्फ एक पि ...और पढ़ें

    Google Doodle Today Celebrating Pani Puri Game Know How To Play
    Google Doodle Today Celebrating Pani Puri Game Know How To Play

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। गोलगप्पे का नाम सुनकर हर किसी के मुंह में पानी आ ही जाता है। गोलगप्पे भारत का एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है, जो हर शहर में अलग-अलग नाम से लोगों की जुबां का स्वाद बढ़ाने का काम करता है। गोलगप्पे को पुचका, गुपचुप, पानी के पताशे, पानीपुरी और फुचका नाम से जाना जाता है।

    अब आप सोच रहे होंगे कि हम गोलगप्पे का जिक्र क्यों कर रहे हैं। दरअसल गोलगप्पे का जिक्र हम नहीं बल्कि आज के दिन गूगल अपने डूडल के जरिए कर रहा है।आज गूगल अपने यूजर्स को डूडल के जरिए पानी पूरी गेम खेलने का मौका दे रहा है।

    क्या है पानी पुरी

    पानी पुरी के बारे में जानकारी देते हुए गूगल ने इसे फ्लेवर वाले टेस्टी पानी से भरा क्रिस्पी शेल बताया है, जिसके अंदर अंदर आलू, छोले, मसाले, मिर्च को भरा जाता है। इसके अलावा, गूगल ने पानी पुरी के अलग-अलग फ्लेवर का भी जिक्र किया है।

    गोलगप्पे का वर्ल्ड रिकॉर्ड किस रेस्टोरेंट के नाम

    गूगल ने गोलगप्पे यानी पानी पुरी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी जानकारी दी है। गूगल के मुताबिक साल 2015 में मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित एक रेस्टोरेंट को गोलगप्पों के अलग-अलग फ्लेवर पानी के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड दिया गया है। इंदौर स्थित रेस्टोरेंट ने पानी पुरी सर्व करते हुए इसके फ्लेवर वाले पानी के 51 ऑप्शन रखे थे।

    खबरें और भी

    गूगल डूडल पर पानी पुरी गेम कैसे खेलें

    अगर आप भी गूगल डूडल पर पानीपुरी गेम खेलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक टाइमर के साथ तेजी से काम करना होगा। गेम में आपको गोलगप्पे बेचने वाले की मदद करनी होगी।

    अलग-अलग ग्राहकों को उनके टेस्ट के ध्यान में रखते हुए गोलगप्पे सर्व करने होंगे। गोलगप्पे सर्व करने के लिए स्क्रीन पर दिखाए गए फ्लेवर वाले पानी को नीचे दिए गए ऑप्शन से पिक करना होगा। यह मैच सही होने पर ही गेम में लंबे समय तक टिका जा सकेगा।