Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google मना रहा पेरिस ओलंपिक 2024 का जश्न, Doodle में दिखी फुटबॉल टूर्नामेंट की झलक

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 09:40 AM (IST)

    टेक कंपनी गूगल अपने डूडल के जरिए किसी खास दिन को मनाती है। आज यानी रविवार का डूडल पेरिस ओलंपिक फुटबॉल टूर्नामेंट के नाम है। कंपनी डूडल के जरिए फुटबॉल ...और पढ़ें

    Olympics 2024 Day: आज का गूगल डूडल पेरिस ओलंपिक फुटबॉल टूर्नामेंट के नाम
    Olympics 2024 Day: आज का गूगल डूडल पेरिस ओलंपिक फुटबॉल टूर्नामेंट के नाम

    HighLights

    1. 28 जुलाई 2024 का गूगल डूडल फुटबॉल टूर्नामेंट के नाम है।
    2. पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से हो चुकी है।
    3. आज इवेंट के दूसरे दिन भारत के पदक जीतने की उम्मीद है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक कंपनी गूगल वर्षों से ही किसी खास दिन को अपने डूडल के जरिए मनाता आई है। इसी कड़ी में आज यानी रविवार का डूडल पेरिस ओलंपिक फुटबॉल टूर्नामेंट के नाम है। कंपनी डूडल के जरिए फुटबॉल टूर्नामेंट मना रही है। बता दें, पेरिस ओलंपिक 2024 (2024 Paris Olympics) की शुरुआत हो चुकी है। पेरिस ओलंपिक आधिकारिक तौर पर शुक्रवार, 26 जुलाई से शुरू हुआ है। यह इवेंट 11 अगस्त तक चलेगा। भारत भी इस इवेंट का हिस्सा है।

    मुर्गी का बच्चा खेल रहा फुटबॉल

    सर्च इंजन इस खास इवेंट को एक एनिमेटेड डूडल के साथ सेलीब्रेट कर रहा है। इस डूडल में कंपनी ने एक मुर्गी के बच्चे चूजे को दिखाया है। यह चूजा एवाकाडो को फुटबॉल की तरह उछालते दिखाया गया है। वहीं, दूसरी ओर दूसरे लोग फुटबॉल को हिट किए जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    फुटबॉल मैच की सारी जानकारियां आ रहीं नजर

    इस गूगल डूडल पर क्लिक करते हैं तो ओलंपिक खेल पेरिस 2024 फुटबॉल मैच की सारी जानकारियां नजर आती हैं। गूगल अपने यूजर्स को शेड्यूल के साथ नतीजों की भी जानकारी दे रहा है। इसके अलावा, गूगल यूजर्स इस डूडल पर क्लिक कर मेडल, स्टैंडिंग और नॉकआउट की जानकारी भी ले सकते हैं। गूगल ने इस डूडल को डिस्क्रिप्शन दिया है-हैट ट्रिक, दिल टूटना और मातृभूमि के नायक - सभी की निगाहें फुटबॉल टूर्नामेंट के मैदान पर हैं। गूगल ने इस डूडल की की थीम समर गेम्स और फुटबॉल/सॉकर रखी है।

    बता दें, इससे पहले शनिवार, 27 जुलाई का डूडल Paris Games - Skateboarding के नाम था। वहीं, 26 जुलाई को गूगल ने पेरिस गेम्स शुरू होने को लेकर एक डूडल जारी किया था। 

    ये भी पढ़ेंः Olympics 2024 Day 2 Live: मनु भाकर रचेगी इतिहास, दूसरे दिन ऐसा है भारत का पूरा शेड्यूल

    आज दूसरे दिन भारत के पदक जीतने की उम्मीद

    मालूम हो कि पेरिस ओलंपिक 2024 के पहला दिन भारत के पदक जीतने के रूप में खराब रहा। वहीं, आज दूसरे दिन भारत के पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है। आज पीवी सिंधु, मनु भाकर, निकहत जहीन समेत कई एथलीट से पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है।

    खबरें और भी