Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Android डिवाइस के लिए आ रहा Google का नया वेदर ऐप, नोटिफिकेशन में मिलेगी खराब मौसम की जानकारी

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Thu, 01 Jun 2023 07:49 AM (GMT+05:30)

    गूगल अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए अलग-अलग ऐप्स की सुविधा देता है। वियर ओएस में वेदर चेक करने का अलग से ऐप में मिलता है लेकिन अभी स्मार्टफोन और टैबलेट म ...और पढ़ें

    Google is working on a Weather app for Android smartphone, Pic Courtesy- Jagran File
    Google is working on a Weather app for Android smartphone, Pic Courtesy- Jagran File

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक कंपनी गूगल अपने यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अलग- अलग प्लेटफॉर्म की सुविधा देती है। गूगल के जीमेल, ड्राइव, फोटोज, कॉन्टेक्ट्स जैसे प्लेटफॉर्म यूजर के काम को आसान बनाते हैं। हालांकि, अगर आप गूगल के एंड्रॉइड यूजर्स हैं तो एक बात आपने जरूर नोटिस की होगी कि आपके स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे डिवाइस में वेदर चेक करने की कोई ऐसी सर्विस नहीं मिलती।

    वेदर से जुड़ी जानकारियों के लिए यूजर को गूगल सर्च के ऑप्शन पर आना पड़ता है। दरअसल ऐसा इसलिए है, क्योंकि गूगल स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए वेदर की जानकारी देने वाले प्लेटफॉर्म की सुविधा नहीं देता है। इसी कड़ी में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ही एक नया अपडेट मिल रहा है।

    क्या एंड्रॉइड यूजर्स के लिए अलग से ऐप आ रहा है?

    दरअसल गूगल के वियर ओएस में वेदर ऐप की सुविधा मिलती है, वहीं एंड्रॉइड स्मार्टफोन और टैबलेट को लेकर अभी तक कोई नया अपडेट नहीं था।

    वियर ओएस के लिए वेदर ऐप को बीते साल ही रिलीज किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब गूगल अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए स्मार्टफोन और टैबलेट में भी वेदर ऐप को लाने जा रहा है। गूगल क्लॉक ऐप के 7.5 वर्जन में वेदर ऐप को लेकर नई जानकारी मिली है।

    कब आएगा एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए गूगल वेदर ऐप?

    गूगल की ओर से नए ऐप को रिलीज करने की तारीख के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि नया गूगल वेदर ऐप एंड्रॉइड 14 अपडेट के साथ लाया जा सकता है।

    खबरें और भी

    कैसे काम करेगा गूगल वेदर ऐप?

    रिपोर्ट्स की मानें तो नया गूगल वेदर ऐप यूजर को लोकल वेदर रिजल्ट शॉ करेगा। इसी के साथ कुछ जानकारियों को क्लॉक होम स्क्रीन विजेट पर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा यूजर वेदर फॉरकास्ट की जानकारी के लिए ऐप को इस्तेमाल कर सकेगा।

    किसी एक शहर में रहते हुए यूजर को अपनी जगह को लो और हाई टेम्प्रेचर जानने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा, ऐप की मदद से यूजर को लो विजिबिलिटी, आंधी-तूफान, लू जैसे वेदर को लेकर नोटिफिकेशन में जानकारी मिलेगी।