Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google Maps के लिए जल्द जारी होगा अपडेट, पहले से बेहतर और सटीक होगी नेविगेशन

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 09:00 PM (IST)

    Google Maps के लिए जल्द नया अपडेट जारी किया जाएगा। एंड्रॉइड डेवलपर्स ब्लॉग के एक पोस्ट से इसे लेकर जानकारी मिली है। यह अपडेट बेहतर नेविगेशन के लिए Gyr ...और पढ़ें

    गूगल मैप्स को जल्द मिलेगा अपडेट, बेहतर होगी नेविगेशन
    गूगल मैप्स को जल्द मिलेगा अपडेट, बेहतर होगी नेविगेशन

    HighLights

    1. Google Maps पर पहले से और बेहतर होगा नेविगेशन
    2. अपडेट से गूगल मैप के यूजर इंटरफेस में नहीं होगा कोई बदलाव
    3. एंड्रॉइंड 5 और उससे ऊपर के वर्जन के लिए आएगा अपडेट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Maps अक्सर यूजर्स को अजीबोगरीब नेविगेशन दिखाने को लेकर सुर्खियों में रहता है। कई बार इसके चलते यूजर्स मुश्किल में फंस चुके हैं। गूगल मैप्स पर यूजर्स को अब इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कंपनी अपनी नेविगेशन एल्गोरिद्म को और बेहतर करने पर काम कर रहा है।

    Google Maps के अपकमिंग अपडेट को लेकर Android Developers ने ब्लॉग में बताया है कि मैप्स को अब Fused Orientation Provider (FOP) का सपोर्ट मिलेगा। इस सपोर्ट का उद्देश्य एंड्रॉइड स्मार्टफोन के ओरिएंटेशन डिटेक्शन को पहले से बेहतर बनाना है। चाहें स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने अलग-अलग किस्म के हार्डवेयर क्यों न इस्तेमाल किए होंगे।

    पहले से और बेहतर होगा नेविगेशन

    Android Developers ने बताया है कि इस अपडेट के जरिए गूगल मैप नेविगेशन को और बेहतर बनाने के लिए Gyroscope, Accelerometer और Magnetometer डेटा का इस्तेमाल करेगा। हालांकि, इन सभी सेंसरों से डेटा का उपयोग करने का Google का यह विचार नया नहीं है, कंपनी ने पहले भी एपीआई यूज कर चुकी है, लेकिन यह अपडेट पहले से बेहतर काम करेगा।

    नहीं बदलेगा यूजर इंटरफेस

    रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बदलाव न सिर्फ Google Maps पर लागू होंगे ब्लिक उन सभी थर्ड पार्टी ऐप्स पर भी होंगे जो नेविगेशनल डेटा के लिए इस पर निर्भर हैं। इस अपडेट के साथ गूगल मैप का यूजर इंटरफेस किसी तरह से प्रभावित नहीं होगा। यानी गूगल मैप्स का लेआउट प्रभावित नहीं होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    इन डिवाइसेस को मिलेगा अपडेट

    इस अपडेट को यूजर्स ऐप अपडेट या फिर सर्वर साइड अपडेट के जरिए इंस्टॉल कर पाएंगे। गूगल इसे एंड्रॉइंड 5.0 या उससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले एंड्रॉइंड डिवाइसेस के लिए पेश करेगा। गूगल मैप्स का यह अपडेट व्यस्त रास्तों में नेविगेशन को पहले से और बेहतर बनाने में मदद करेगा।

    यह भी पढ़ें: