Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google ने पेश किया अपना नया AI आधारित नोट ऐप NotebookLM, यहां जानें सभी खूबियां

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Mon, 17 Jul 2023 04:42 PM (IST)

    Google Notebook LM Feature अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपके लिए गूगल का एक नया टूल काफी काम आ सकता है। गूगल ने NotebookLM (प्रोजेक्ट टेलविंड का नया नाम) ...और पढ़ें

    Google Notebook LM is now rolling out to select users in the US know how its work
    Google Notebook LM is now rolling out to select users in the US know how its work

    HighLights

    1. Google ने NotebookLM (प्रोजेक्ट टेलविंड का नया नाम) को रोल आउट करना शुरू कर दिया है।
    2. यह फिलहाल यूएस में यूजर्स के एक छोटे ग्रुप के लिए उपलब्ध है।
    3. इस एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नोट्स को समराइज और ऑर्गनाइज करने में किया जा सकता है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google IO 2023 में कई दिलचस्प फीचर्स को पेश किया था। इनमे से कई फीचर्स AI से जुड़े हुए थे। कंपनी ने प्रोजेक्ट टेलविंड भी पेश किया था। बता दें, प्रोजेक्ट टेलविंड एक नए प्रकार का नोटबुक है जिसे लोगों को अधिक तेजी से सीखने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।

    एक नए अपडेट में, कंपनी ने घोषणा की है कि उसने NotebookLM (प्रोजेक्ट टेलविंड का नया नाम) को रोल आउट करना शुरू कर दिया है जो वर्तमान में यूएस में यूजर्स के एक छोटे ग्रुप के लिए उपलब्ध है। आइए इस नए प्रोजेक्ट के बारे में और डिटेल से जानते हैं।

    Notebook LM (Project Tailwind) क्या है?

    Google का दावा है कि उसका नया प्लेटफॉर्म Notebook LM गलत जानकारी और बायस के जोखिम को कम करता है, जो अन्य AI चैटबॉट्स में देखने को मिलते हैं। बता दें, प्लेटफॉर्म को हॉलसिनेशन (एआई चैटबॉट्स द्वारा गलत या भ्रामक जानकारी की डिटेल देना) को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने कहा है कि ये टूल यूजर्स के लिए नोट लेने को और अधिक स्मार्ट बना देगा। यह एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके नोट्स को समराइज और ऑर्गनाइज करता है।

    NotebookLM की खासियत

    समराइज फैक्ट्स: नोटबुक आपके नोट्स और सोर्स से तथ्यों को समराइज करने की क्षमता रखता है। यह पुरे कंटेंट को बिना पढ़े बड़े डॉक्यूमेंट को आसानी से समराइज कर सकता है। इसके अलावा, यह प्रमुख विषयों को हाइलाइट भी करता है। अगर आपके पास कोई बड़ा डॉक्यूमेंट है तो आप इसकी मदद से उसका समरी लिख सकते हैं।

    खबरें और भी

    सवालों के जवाब: आपने जो डॉक्यूमेंट सबमिट किया है उसके बारे में इससे सवाल पूछ सकते हैं। ये आपके डॉक्यूमेंट से जुड़े सवालों का जवाब आसानी से दे सकता है। इसके अलावा, ये बायोग्राफी और रिसर्च नोट्स पोस्ट करने में सक्षम है। डॉक्यूमेंट से जुड़ी किसी भी दिक्क्त को इसकी मदद से सॉल्व किया जा सकता है।

    नए आइडिया: सवालों के जवाब के अलावा NotebookLM और भी बहुत काम कर सकता है। इसकी मदद से आप नए इनोवेटिव आइडिया निकाल सकते हैं। अगर आप कंटेंट राइटर हैं तो ये टूल आपके काम आ सकता है। आप कंटेंट के लिए नए-नए आइडिया इससे पूछ सकते हैं।