Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google Pixel 8 Series: कई धमाकेदार AI फीचर्स के साथ आएगी गूगल की नई स्मार्टफोन सीरीज, यहां जानें सारी डिटेल

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 09:47 AM (IST)

    Google अपने सबसे लेटेस्ट फोन को लेकर काफी चर्चा है जो बस कुछ दिनों में लॉन्च होने जा रहे हैं। हम इसके Pixel Phones की बात कर रहे हैं। कंपनी इस बार Pix ...और पढ़ें

    Google Pixel 8 Seriesमें हों गे कई धमाकेदार AI फीचर्स
    Google Pixel 8 Seriesमें हों गे कई धमाकेदार AI फीचर्स

    HighLights

    1. Google अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने वाला है।
    2. इस सीरीज में दो डिवाइस-Google Pixel 8 और Google pixel 8 Pro शामिल होंगे।
    3. कंपनी इन डिवाइस के साथ कई खास Ai फीचर्स लाएगी।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google अपनी नई सीरीज के लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी अपने Made By Google Event में Pixel 8 सीरीज तो लॉन्च करेगी , जिसमें दो स्मार्टफोन- Google Pixel 8 और Google pixel 8 Pro शामिल होंगे।इसके साथ ही कंपनी अपने दूसरी जनरेशन की स्मार्टवॉच Google Watch 2 को भी भारत में पेश कर सकती है।

    फिलहाल एक नई जानकारी सामने आई है, जिससे पता चला चला है कि इन दोनो डिवाइस में एआई फीचर्स होंगे। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो से मिली है, आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    सामने आया नया वीडियो ऐड

    • हाल ही में गूगल Pixel 8 का लेटेस्ट वीडियो ऐड सामने आया है, जिसे स्विच टू पिक्सल टाइटल के साथ पेश किया गया है। ये वीडियो ऐड X( पूर्व में ट्विटर) के एक यूजर्स आर्सेन ल्यूपिन ने पोस्ट किया गया है।
    • इस वीडियो में दिखाया दया है कि Google के पिक्सेल फोन पर स्विच करना कितना आसान है।

    यह भी पढ़ें - Made by Google 2023 Event: Pixel 8 सीरीज से लेकर Pixel Watch 2 तक, लॉन्च होंगे ये प्रोडक्ट

    • साथ ही इस बात की भी जानकारी मिली है कि Pixel 8सीरीज में नए AI फीचर पेश किए जा रहे हैं।

    फोन स्विच करने पर दिया जोर

    • इस वीडियो ऐड में अपने फोन तो गूगल पिक्सल से स्विच करने के प्रोसेस पर जोर दिया गया है।
    • इस वीडियो में दिखाया गया है कि जब आप इस पर स्विच कर रहे होते हैं तो पिक्सेल कैसे आसनी से ऐप्स, कॉन्टेक्ट, म्यूजिक, फोटो और वीडियो और अपने मैसेज को ट्रांसफर कर सकते हैं। भले ही वह Android हो आईफोन हो या वॉट्सऐप।

    Pixel फोन के Ai फीचर्स

    • इस वीडियो ऐड में Pixel 8 सीरीज के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स पर भी जोर दिया गया है। इसमें ‘बेस्ट टेक’ को हाइलाइट किया गया है, जो AI की मदद से आपक तस्वीरों में चेहरे बदलकर से एक नया रूप दे सकता है।
    • इसके अलावा कंपनी ने मैजिक इरेजर को भी पेश किया है। साथ ही कंपनी ने रियल टोन, कॉल स्क्रीन, फीचर ड्रॉप्स जैसे फीचर्स की भी जानकारी दी है।
    • Google के अन्य ऐप्स और पिक्सेल उत्पाद (जैसे वॉच और बड्स) का भी उल्लेख किया गया है।

    यह भी पढ़ें -खत्म हुआ इंतजार! 4 दिन बाद मार्केट में एट्री लेगा Google का लेटेस्ट Pixel Phone, जानें कितनी हो सकती है कीमत

    खबरें और भी