यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Android 16 बदल देगा आपके फोन का पूरा लुक, मिलेंगी ये खास सुविधाएं
अगर आप भी Android फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जल्द ही गूगल बड़ा अपडेट ला रहा है। इस नए अपडेट के साथ फोन का पूरा लुक बदलने वाला है। इनमें सबसे खास ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी Android स्मार्टफोन के दीवाने हैं? तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, कंपनी ने मंगलवार को अपने ‘The Android Show: I/O Edition’ के तहत Android से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं कर दी हैं। इनमें सबसे खास Material 3 Expressive रहा है जो Android के लिए एक नया ओपन-सोर्स डिजाइन सिस्टम है। कंपनी ने इस डिजाइन सिस्टम को खास तौर से एंड्रॉइड 16 और Wear OS 6 के लिए डिजाइन किया है। इसका उद्देश्य यूजर्स को उनके डिवाइस को और भी बेहतर कस्टमाइज करने की सुविधा देना है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें...
Material 3 Expressive क्यों है इतना खास?
- ज्यादा पर्सनलाइजेशन की सुविधा
Android 16 अपडेट के साथ यूजर्स अब Quick Settings को अपनी जरूरत के मुताबिक बदलने की सुविधा मिलने वाली है, जैसे फ्लैशलाइट या डू नॉट डिस्टर्ब जैसी चीजों को शॉर्टकट में लाया जा सकता है। देखा जाए तो ये काफी हद तक iPhone के Quick Settings में मिलने वाली सुविधा जैसा है।
- लाइव मिलेंगे अपडेट
गूगल द्वारा पेश किया गया यह फीचर भी एप्पल के Live Activities फीचर जैसा ही है जिसमें आपको किसी ऐप की जानकारी जैसे फ़ूड डिलीवरी, राइट शेयर अब सीधे लॉक स्क्रीन या नोटिफिकेशन एरिया में लाइव दिखेगी। iPhone में ये सुविधा काफी पहले से है जिसे अब गूगल एंड्राइड डिवाइस के लिए लेकर आया है।

- बेहतर इंटरैक्शन
Android 16 अपडेट के साथ कंपनी ने एनिमेशन को और ज्यादा बेहतर कर दिया है। नोटिफिकेशन हटाने पर आपको खास रिएक्शन मिलेगा। साथ ही कंपनी ने नया हैप्टिक फीडबैक भी इस अपडेट में पेश किया है। इसके अलावा, अब आपको वॉल्यूम और ब्राइटनेस कंट्रोल में ज्यादा स्मूथ एनिमेशन मिलने वाला है।
खबरें और भी
- डायनामिक कलर स्कीम
इतना ही नहीं इस नए अपडेट के साथ अब यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से कलर थीम और फॉन्ट्स को चेंज कर सकते हैं, जिससे इंटरफेस और ज्यादा पर्सनल लगेगा। यानी आप फोन को अपने हिसाब से एक नया लुक दे सकते हैं। हाल ही में एप्पल ने भी अपने आईफोन पर ऐसा ही सुविधाएं जोड़ी थी।
कब तक मिलेगा Android 16 का अपडेट?
रिपोर्ट के अनुसार, Android 16 का अपडेट आपको सबसे पहले Pixel डिवाइस पर इस साल के अंत में देखने को मिल सकता है। इसके बाद दूसरे ब्रांड्स के Android और Wear OS डिवाइस में भी धीरे-धीरे इस अपडेट को पेश कर सकते हैं। यानी अगले साल तक आपको Android 16 का स्टेबल अपडेट देखने को मिल सकता है जो आपके डिवाइस के लुक को पूरी तरह बदल कर रख देगा।