Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लक्षद्वीप के लिए Google सर्च पहुंचा 20 वर्षों के उच्चतम स्तर पर, PM मोदी की विजिट के बाद बढ़ रही लोगों की रुचि

    Updated: Mon, 08 Jan 2024 03:31 PM (IST)

    पीएम मोदी ने 2 जनवरी को केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया और इसके साथ ही कई तस्वीरें साझा कीं। पीएम मोदी ने एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए कहा ...और पढ़ें

    लक्षद्वीप के लिए Google सर्च पहुंचा 20 वर्षों के उच्चतम स्तर पर
    लक्षद्वीप के लिए Google सर्च पहुंचा 20 वर्षों के उच्चतम स्तर पर

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पीएम मोदी ने 2 जनवरी को केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया और इसके साथ ही कई तस्वीरें साझा कीं। पीएम मोदी ने एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए कहा कि उन्हें लक्षद्वीप को भी एक बार के लिए अपनी लिस्ट में शामिल करना चाहिए।

    इसी कड़ी में गूगल सर्च में लक्षद्वीप के लिए लोगों की बढ़ती रुचि दिख रही है। दुनिया भर में, लक्षद्वीप के लिए Google खोज पिछले 20 वर्षों में अपने उच्चतम स्तर पर है।

    दुनिया भर के लोगों की लक्षद्वीप के लिए बढ़ी रुचि

    न्यूज एजेंसी एनएआई के मुताबिक लक्षद्वीप के प्रति दुनिया भर में बढ़ी लोगों की इस रुचि की एक बड़ी वजह पीएम मोदी का विजिट है।

    पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बारे में मालदीव के उप मंत्री के साथ-साथ अन्य कैबिनेट सदस्यों और सरकारी अधिकारियों द्वारा अपमानजनकर बातें कही गईं थीं। इसके बाद से भी द्वीपसमूह में लोगों की रुचि बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

    ये भी पढ़ेंः Oppo Reno11 5G Series: 50MP प्राइमरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुए नए फोन, चेक करें कीमत

    क्रिकेटरों और फिल्मी हस्तियों का मिल रहा सर्मथन

    पीएम मोदी के लक्षद्वीप विजिट के बाद क्रिकेटर और फिल्मी हस्तियां भी देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के समर्थन में आए हैं। लक्षद्वीप में समुद्र तट पर्यटन को बढ़ावा देने के पीएम मोदी के आह्वान को कई लोगों का समर्थन मिला है।

    एक्टर अक्षय कुमार ने अपने एक्स हैंडल से एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इसके अलावा, सचिन तेंदुलकर ने भी समुद्र किनारे क्रिकेट खेलने का एक वीडियो शेयर किया।

    मालदीव ने सस्पेंड किए अपने तीन मंत्री

    बता दें, पीएम मोदी की तस्वीरों पर गलत कमेंट करने को लेकर मालदीव सरकार ने अपने मंत्रियों से किनारा कर लिया है। मंत्रीयों के नाम की जानकारी न देते हुए बताया गया है कि मालदीप ने इस मामले में अपनी तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है।

    खबरें और भी