Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक साल से कम समय में ही Google बंद कर रहा अपनी ये सर्विस , जानिए क्या है इसकी वजह

    Updated: Wed, 17 Jul 2024 11:55 AM (GMT+05:30)

    गूगल ने सर्च लैब्स में शॉर्ट नोट्स एक्सपेरिमेंट को खत्म कर दिया है जिसे नवंबर में लॉन्च किया गया था । ये फीचर सर्च रिजल्ट पर पब्लिक और प्राइवेट नोट्स ...और पढ़ें

    Google बंद करने जा रहा है अपनी ये सुविधा, जानें डिटेल
    Google बंद करने जा रहा है अपनी ये सुविधा, जानें डिटेल

    HighLights

    1. Google ने अपने कस्टमर्स के लिए पिछले साल नवंबर में नोट्स एक्सपीरियंस को पेश किया है।
    2. ये फीचर सही से काम नहीं कर पाया और लोगों को आकर्षित नहीं कर पाया।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने हाल ही में Google सर्च के भीतर अपने 'Notes' एक्सपेरिमेंट को बंद करने जा रही है। बता दें कि ये फीचर नवंबर 2023 में लॉन्च किया गया है। इस फीचर का उद्देश्य सर्च रिजल्ट पर पब्लिक या प्राइवेट नोट्स डालने की अनुमति देकर यूजर की सहभागिता को बढ़ावा देना है।

    फिलहाल कंपनी इस फीचर को बंद कर रही है। बता दें कि इसे एक साल से कम समय में ही बंद कर दिया गया है। आइये जानते हैं कि गूगल ने ये फैसला क्यों किया है।

    क्या है 'Notes' एक्सपेरिमेंट फीचर?

    ये नोट्स फीचर दो फंक्शनालिटी के साथ आती है, जिसमें पब्लिक नोट्स और प्राइवेट नोट्स शामिल है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    • पब्लिक नोट्स: इसकी मदद से यूजर सीधे सर्च रिजल्ट पर कमेंट और एनोटेट कर सकते हैं, जो यूजर को एक्स्ट्रा जानकारी या अलग- अलग दृष्टिकोण दे सकते हैं।
    • प्राइवेट नोट्स: यूजर विशिष्ट सर्च रिजल्ट से जुड़े प्राइवेट नोट्स बना सकते हैं, जो फ्यूचर के सर्च के लिए संदर्भ बिंदु के रूप में काम करते हैं।

    यह भी पढ़ें- World Emoji Day 2024: Google के इस तगड़े टूल से बनाएं अपना मनपसंद इमोजी, बेहद आसान है तरीका

    क्यों बंद किया गया फीचर? 

    • कंपनी ने इस फीचर को लाने के समय  कहा था कि नोट्स एक्सपेरिमेंट एक जरूरी यूजर बेस को आकर्षित  करने के लिए तैयार किया गया है। 
    • मगर गूगल के प्लान के हिसाब से ये फीचर सही से काम नहीं कर पाया और लोगों को आकर्षित नहीं कर पाया। 
    • नोट्स एक्सपेरिमेंट समाप्त होने के बाद, इस परियोजना से Google को जो लाभ मिलेगा, वह संभवतः भविष्य की खोज कार्यक्षमताओं को प्रभावित करेगा।

    यह भी पढ़ें - MTNL के बॉन्ड ब्याज का तत्काल भुगतान करने के लिए सरकार ने जमा किए 92 करोड़ रुपये